Connect with us

छत्तीसगढ़

तीन माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, घर मे काम करने आया बढ़ाई, भाई समेत पुत्र गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपी-
1.संग्राम यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 36 वर्ष साकिन डोगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम कमला गार्डन तिफरा

  1. संतोष कौशिक पिता स्व ठुमुकराम उम्र 45 वर्ष (मृतक का भाई)
  2. विशाल कौशिक पिता स्व0 भगतराम कौशिक उम्र 28 साल दोनो निवासी परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 (मृतक का पुत्र)

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर ग्राम परसदा मे हुए अंधे कत्ल मे आरोपी पतासाजी की जा रही थी

विवेचना के दौरान तकनीकी विवरण एवं मुखबीर सूचना से जानकारी मिला कि मृतक के बन रहे नया मकान परसदा में बढाई का काम करने वाला संग्राम यादव घटना में शामिल है
तब सूचना पर हमराह स्टाफ एव गवाहान के मौके पर पहुंचकर आरोपी से पुछताछ कर मेमोरेण्डम लिया गया जो मृतक भगतराम कौशिक का उसके भाई संतोष कौशिक के साथ रुपये के लालच में मिलकर हत्या करना एवं हत्या में प्रयुक्त औजार को छुपाना बताया
मृतक के पुत्र विशाल कौशिक द्वारा मृतक भगतराम कौशिक के मोबाईल से डाटा डिलिट करना बताया.

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही


हत्या में प्रयुक्त औजार को जप्त किया गया तथा विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । उपरोक्त कार्यवाही में ACCU प्रभारी निरीक्षक श्री हरविंदर सिंह,थाना प्रभारी मनोज नायक, ACCU उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडे ,प्रवीण पांडे , आरक्षक सतीश यादव ,आशीष, सतपुरन, योगेंद्र खूटे ,आकाश,राजेश सिंह, गोकरन, हरीश,का योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूर्व रेलवे के मालदा टाउन रेल मंडल में पावर ब्लॉक को लेकर कुछ कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आरपीएफ बिलासपुर तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान जारी पकड़ा गया गांजे का तस्कर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending