छत्तीसगढ़
CG: देर रात तक चला भाजपा के दिग्गजों का मंथन, अब किसी भी वक़्त जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
भिलाई: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं की माथापच्ची खत्म हो गई है। भाजपा ने भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से एक-दो वार्ड को छोड़कर शेष वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को भेज दिया है। देर रात प्रत्याशियों के नाम चयन को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता मंथन करते रहे और हर वार्ड से नामों का चयन कर एक पैनल तैयार किया है। इसके बाद इसी पैनल से प्रत्याशी के नाम का चयन कर भिलाई नगर निगम सहित चरौदा, रिसाली और जामुल की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
नाम फाइनल करने को लेकर दुर्ग संभागीय समिति की बैठक में चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय से लेकर, रिसाली नगर निगम चुनाव के संचालन प्रभार धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष, चुनाव प्रभारी किरण देव समेत भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। उनके द्वारा नाम फाइनल करने को लेकर आपसी खींचतान भी चली। ऐसा बताया जा रहा रहा है कि कई वार्डों में उन नामों को भी पैनल में डाला गया है, जिन्होंने उस वार्ड से दावेदारी के लिए आवेदन भी नहीं दिया। ऐसे में प्रत्याशियों में नाराजगी भी दिख रही है।
कई प्रत्याशियों का कहना है कि पार्टी को उन्हीं नामों पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया है। दूसरे वार्ड के दावेदार को दूसरे वार्ड से लड़ने के लिए कहना भी गलत है।
भाजपा से इनका बना पैनल
• वार्ड-1 जुनवानी- राकेश धनकर या योगेश्वर साहू
• वार्ड-2- स्मृतिनगर- राजीव चौबे
• वार्ड-3 मॉडल टाउन- रमेश दादर
• वार्ड-4 नेहरू नगर- मीरा बोरकर
• वार्ड-5 कोसानगर- जेपी यादव या मनोज तिवारी
• वार्ड-6 प्रियदर्शनी परिसर- नरेंद्र बांधे, राजमति
• वार्ड-7 राधिका नगर- विशाल सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सदन, शैलेंद्र
• वार्ड-8 कृष्णा नगर- संतोष श्रीरांगे
• वार्ड-9 सुपेला- रानीदेवी केशरवानी
• वार्ड-10 लक्ष्मीनगर- दीपक रवाना
• वार्ड-11 फरीदनगर कोहका- महेश वर्मा
• वार्ड-12 गोपाल साहू या कन्हैया सोनी
• वार्ड-13 सुमन साहू या अनिता वर्मा
• वार्ड-14 ललित मोहन या ऋषि भसीन
• वार्ड-15 आंबेडकर नगर- रिकेश सेन या संतोष मौर्या
• वार्ड-16 सुपेला- धनेश्वरी साहू
• वार्ड-17 नेहरू भवन वार्ड- भोजराज सिन्हा
• वार्ड-19 राजीव नगर कोहका- रामानंद मौर्या
• वार्ड-20 वैशालीनगर- स्मृता दोड़के या प्रमिला सिंह
• वार्ड-21 कैलाश नगर कुरुद- ऋता सिंह
• वार्ड-22 कुरुद बस्ती- नीता वर्मा, लता साहू
• वार्ड-23 घासीदास नगर- गायत्री यादव
• वार्ड-24 हाउसिंग बोर्ड- सिद्धार्थ ‘सन्नी’ यादव
• वार्ड-26 रामनगर मुक्तिधाम- विजय साहू, संजय साहू
• वार्ड-28 प्रेमनगर- अर्चना मनोज यादव, पूजा गुप्ता
• वार्ड-29 वृंदानगर- संजय सिंह, अयप्पा राव
• वार्ड-30 प्रगतिनगर- सिन्नी डेविड, बबीता भगत, डोंडे सपना कृष्णा, अनिता सोनी
• वार्ड-32 बैकुंठधाम- लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर, श्रीमती प्रकाश कुर्रे
• वार्ड-33 संतोषी पारा- धार्मिन सोहन देवांगन
• वार्ड-34 वीर शिवाजी नगर- छोटेलाल चौधरी
• वार्ड-35 शारदापारा- रवि साहू, दीपक जंघेल
• वार्ड-36. श्यामनगर- विनोद चेलक
• वार्ड-37 पीयूष मिश्रा, मुर्गेश सोनी, अमित सिंह
• वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर- निखिलेश शुक्ला, बबलू मिश्रा, हनुमान गुप्ता
• वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर- सीमा राय, संगीता वर्मा
• वार्ड-45 बालाजी नगर- श्यामसुंदर राव
• वार्ड 52 सेक्टर-3- रिंकू साहू, मिलन, ओंकार
• वार्ड-53 से-1 उत्तर- पी. गीता राव, शकुंतला साहू
• वार्ड-54 से-1 दक्षिण- रश्मि सिंह, डिंपी, सूर्यकांत पांडेय, आशीष झा, गीता दुबे
• वार्ड-55 से-2 पूर्व- नूतन साहू, नीलम साहू
• वार्ड-56 से-2 पश्चिम- जे. ललिता श्रीनिवास राव
• वार्ड-57 से-4 पूर्व- कन्हैया, निर्मला नायडू, दिनेश सिंह, प्रवीण बिस्वाल
• वार्ड-59 से-5 पूर्व- शिवप्रकाश शिबू
• वार्ड-64 सिविक सेंटर सेक्टर – 10, उपासना साहू, सुमन कन्नौजिया
• वार्ड-65 सेक्टर-10 – सुमन उन्नी, सविता नहक
• वार्ड-68 सेक्टर-8 – अनिता सिंह
• वार्ड-70 हुडको – दिनेश यादव, लल्लन मिश्रा, संजय दानी, राहुल भोसले और रितेश
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
