छत्तीसगढ़
बिलासपुर : बलपूर्वक पैसे की मांग कर मारपीट करने वाला फरार आरोपी सिद्धार्थ शर्मा गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राार्थी सुनील सिंह पिा नंदकिशोर सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन गंगा नगर फेस 2 थाना सिविल लाईन बिलासपुर थाना उप आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.12.2021 को सुबह करीब 09.00 बजे सुदीप सिंह फोन करके मुंदड़ा अस्प0 के पास बुलाया तब यह मुदड़ा अस्प0 के पास पहुचा तो सुदीप यादव वहां नही था वहां पर मनीष यादव, सिद्धार्थ शर्मा ,पराग जैन पहले से मौजूद थे तीनों लोग प्रार्थी को देखकर बलपूर्वक पैसे की मांग करने लगे जब प्राथी उन लागों से किस बात का पैसा बोला तो तीनों लोग मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे बेस बाल बैट, स्टम्प, से मारपीट करने कर रिपोर्ट पर थाना सिवि लाईन बिलासपुर में अपराध कायम कर विवचना किया जा रहा है|
विवेचना दौरान प्रकरण के 02 आरोपी मनीष यादव, पराग जैन को दिनांक 25.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी सिद्धार्थ शर्मा घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी थाना सिविल लाईन पुलिस को सरगर्मा से तलाश था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं सीएसपी सिविल लाईन बिलासपुर मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शनिप रात्रे सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन से टीम गठित कर फरार आरोपी का तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम को दिनांक 10.01.2022 को सूचना मिला कि सिद्धार्थ शर्मा अपने घर में छिपा हुआ है जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को हिरासत में लिया गया अरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त किकेट का सटम्प को जप्त किया जाकर आरोपी सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को दिनांक 10.01.2022 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सिद्धार्थ शर्मा आदतन बदमाश है जिसके विरूद्ध पूर्व में 08 अपराध पंजीबद्ध है थाना सिविल लाईन में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 338/2010 धारा 363, 364, 324, 342, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 183/2011 धारा 294, 323, 506 भादवि, अपराध क्रमांक 561/16 धारा 294, 323, 506 भादवि, अपराध कमांक 616/ 16 धारा 294, 323, 506, 327, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 503/ 16 धारा 294, 323, 506 , 34 भादवि, अपराध क्रमांक 202/ 18 धारा 294, 323, 506 , 34 भादवि , अपराध क्रमांक 588/ 19 धारा 294, 323, 506 भादवि, अपराध कमांक 647/020 धारा 307, 294, 323, 506 34 भादवि 25, 27 आर्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी सिद्धार्थ शर्मा को गिर0 कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि मनहर , आर0 सरफराज
खान, धीरेंद्र तोमर, विकास यादव, संजय नारंग, देवेंद्र दूबे, अमित पोर्ते, मनोज बघेल की भूमिका सराहनीय रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
