Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: दशहरा उत्सव आयोजन की बैठक में हुआ विवाद, पूर्व पार्षद ने गुंडे बुलाकर पूर्व सैनिक को मरवाया चाकू

Published

on

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दशहरा कार्यक्रम की बैठक को लेकर पूर्व सैनिक और पूर्व पार्षद के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूर्व पार्षद ने अपने गुंडों के साथ मिलकर फौजी पर चाकुओं के ताबड़तोउ़ वार कर हत्या कर दी। मामला उतई पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के डूंडेरा गांव में दशहरा कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को बैठक रखी गई थी। बैठक में गांव का सेवानिवृत्त फौजी टीकम साहू भी पहुंचा था। बैठक में उसका कहना था कि, गांव में जुआ-सट्टा का कारोबार बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। इस पर रोक लगाना जरूरी है। इस बात को सुनते ही वहां बैठे पूर्व पार्षद संजू साहू को गुस्सा आ गया। उसने टीकम साहू से बहस कर उसे बाद में देख लेने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें   CG Job: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती

चाकू से पेट पर किये वार

बैठक खत्म हो जाने के बाद जब टीकम साहू अपने घर जा रहा था, तो संजू साहू अपने गुंडों के साथ पहुंचा और टीकम साहू को रास्ते में रोककर 6-7 बार उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। जब गांव वालों ने देखा तो तुरंत ही टीकम को इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी

यह भी पढ़ें   मदन महल रेलवे स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का ठहराव कुछ दिनो के लिए बंद किया गया

पूर्व पार्षद डुंडेरा क्षेत्र में जुआ सट्टा का कारोबार चलाता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। टीकम ने कई बार उतई पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। शिकायत के बाद भी उतई पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती थी। जिसके चलते पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि, यदि पुलिस समय पर जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज यह घटना नहीं होती।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र के गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्कूली बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोली-भाषा में कहानियां, पुस्तक में होंगे रूचिकर चित्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मदन महल रेलवे स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का ठहराव कुछ दिनो के लिए बंद किया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending