Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र के गिरफ्त में

Published

on

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।

शराब परिवहन के आरोपी –

  1. नीलकमल सिंह राजपूत पिता दुर्गा सिंह राजपूत उम्र 34 साल मुंगेली

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में नशे पर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28/07/2024 को मुखबिर से सुचना मिला की चिल्हाटी चौक से मोपका की ओर कार मे अवैध रूप से देशी मदिरा शराब लेकर जा रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   बीच रोड पर गाली-गलौच कर चाकू से वार करके हत्या करने के दोनों आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

सुचना पर घेराबंदी कर कार को रोककर चेक किया गया कार मे 480 पौवा देशी मदिरा शराब मिला कार मे सवार व्यक्ति जिसका नाम बलराम यादव और नवीन बोले से पूछताछ करने पर अपराध को स्वीकार करते हुए सकरी मे तैनात आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत के दुवारा पैसा देकर मांगवाना बताये।जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा एक आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत घटना दिनांक 28/07/2024 से ड्यूटी से अनुपस्थित होकर फरार हो गया था। जिसे लगातार उनके घर एवं अन्य जगह दबीश देकर पता साजी किया जा रहा था। कि आज दिनांक 30/08/2024 को मुखबिर से सुचना मिला की आरोपी नीलकमल नेहरू चौक के पास घूम रहा है। सुचना पर तत्काल मौक़े पर घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के बारे मे पूछताछ किया गया जो दोनों आरोपी को पैसा देकर अपने कार से अवैध रूप से देशी मदिरा मांगवाना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह 7 अगस्त तक

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राम नरेश यादव प्रभारी चौकी मोपका स उ नि ढोला राम मरकम कांस्टेबल संतोष राठौर कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश आरक्षक फूल सिँह नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1139.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending