Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाला जिला बदर गुंडा बदमाश एवं साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

♦️ आरोपियों के द्वारा ऑटो चालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर किया गया था मारपीट ।

♦️ गुंडा बदमाश कृष्णा चौहान जिला बदर होने के बाद पिछले एक साल से था फरार

♦️ आरोपी को 10 वर्ष तक के कठोर कारावास की धारा में तारबाहर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

*नाम आरोपीः- 1. कृष्ण चौहान उर्फ बाबा पिता गणेश चौहान उम्र 31 वर्ष पता लिंक रोड चंदवा भाटा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर

  1. निखिल कश्यप पिता स्व लक्ष्मीनारायण कश्यप उम्र 27 साल साकिन कश्यप कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी शमशाद खान पिता स्व मोह. शोएब खान उम्र 44 वर्ष पता अन्नपूर्णा कालोनी गणेश नगर चुचुहियापारा का थाना तारबाहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 15.06.2023 को करीब 11:45 बजे अग्रसेन चौक तरफ से सीएमडी चौक के तरफ से घर जा रहा था तभी बसीर काम्प्लेक्स पुराना आर.टी.ओ के पास पहुंचा था |

यह भी पढ़ें   भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी दीप ज्योति मुंड "मेरी माटी मेरा देश" अभियान पर पहुँचे भिलाई

कि एक व्यक्ति आवाज लगाया तो यह अपना आटो को धीरे किया तो उसका रास्ता रोककर वह आटो में बैठ गया और शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगने लगा नही देने पर मां बहन की अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा और उसका मोबाईल को छीनकर जमीन में पटक कर तोड दिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण का मुख्य आरोपी गुंडा बदमाश जिला बदर होने से घटना के बाद से फरार हो गया था दिनाक 29.08.2024 को मुखबिर से सूचना आरोपी तिफरा यदुनंदन नगर के एक मकान में छुपा है उक्त आरोपी को दबीश देकर पकडा गया।

यह भी पढ़ें   Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन में 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान होंगे शामिल, पीएम मोदी के इस विदेशी समर्थक की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा, ये है वजह

आरोपी कृष्ण चौहान उर्फ बाबा से पूछताछ पर निखिल कश्यप को भी घटना में शामिल होना बताने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उनि श्रवण टंडन आर. भागीरथी गेंदले प्रेम सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड मार्ग की ओर अतिक्रमण पर यातायात पुलिस व नगर पालिक निगम की सयुक्त प्रभावी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम बघेल से की सौजन्य मुलाकात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेलवे ट्रैक पर बैठना, घूमना व सेल्फी लेना है जानलेवा,
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending