छत्तीसगढ़
नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, 2 मामलो में दो आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपी
1-लखन कुर्रे उर्फ छोटू पिता गोविंद कुर्रे
उम्र 18 साल वर्ष निवासी जरहाभाटा
2- नोम उर्फ आकाश राव पिता परदेसी
राव उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर को
जगाई मंदिर के पास रतनपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य सिविल लाइन पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में NDPS act की कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर मगरपारा चौक के पास से एक युवक लखन उर्फ कुर्रे पिता गोविंद (18 वर्ष) निवासी जरहाभाठा मिनीबस्ती को मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा कीमती ₹15000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती ₹50000 को जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध NDPS act की कार्यवाही की गई। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रिंग रोड नंबर 2 के पास से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से NITRAVET-10 (680 नग), NITROSUN-10 (480 नग) तथा ONEREX SYRUP (17 नग ) जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए से अधिक है।
आरोपी की पहचान आकाश राव पिता परदेशी राव (22 वर्ष) निवासी राम नगर कोशगाई मन्दिर के पास रतनपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT की कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। अवैध नशे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized7 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized1 day ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized3 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized14 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …










