Connect with us

क्राइम

फर्जी दो प्रॉपर्टी डीलर सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में, सस्ते रेट में प्लॉट एवं मकान बनाकर देने का देते थे झांसा

Published

on

बिलासपुर| प्रार्थीया अंजना खरे निवासी श्यामा टेंट हाउस के पास राम निकेतन सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2023 में एक  विज्ञापन बिलासपुर भूमि कंस्ट्रक्शन के नाम से पंपलेट घर-घर में बांटा जा रहा था और प्रार्थिया को एक मकान की आवश्यकता होने पर उन्होंने बिलासपुर भूमि कंस्ट्रक्शन के ऑफिस अशोक नगर सरकंडा में संतोष जायसवाल, दीपक जायसवाल,  सचिन जायसवाल से जाकर संपर्क किया जिन्होंने सस्ते एवं आकर्षक स्कीम बताकर 1000 वर्ग फुट को दिखा कर उसमे मकान बनाकर देने के लिए 25 लाख रुपए  में सौदा तय किया और बुकिंग के लिए ₹21000 का एडवांस टोकन का रसीद काट कर दिया  गया  कुछ दिन बाद संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल एवं सचिन जयसवाल द्वारा  3 लाख जमा करने को कहा गया और एक माह के भीतर रजिस्ट्री कराने बोला गया जिस पर प्रार्थीया द्वारा  3लाख रूपए आरोपी गणों को प्रदान किया गया और आरोपी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से इकरारनामा बना कर प्रदान किया गया और एक माह बाद रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया गया जिस पर प्रार्थीया दिनांक 19-07-2023 के सुबह करीब 11:00 बजे जब रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची और आरोपी गणों को संपर्क की तो सभी का मोबाइल बंद आया प्रार्थया के द्वारा आसपास पता करने पर पता चला कि उसे आरोपी गणों के द्वारा मकान दिलाने का झांसा देकर ठगा गया है कि रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी गणों के द्वारा सस्ते दरों पर प्लाट और मकान देने का झांसा देकर तकरीबन 40-50 लोगों को ठगा गया है और अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से इकरारनामा कर पैसा लेकर धोखा दिया गया है  प्रार्थिया के निशानदेही पर आरोपियों के अलग-अलग ऑफिस में रेड किया गया जिस पर कई ग्राहकों से पैसा लेन देन के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं सभी पीड़ित पक्षों का कथन लिया गया पुलिस द्वारा संतोष जायसवाल,संदीप जयसवाल को पकड़ा गया  पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया कि  इनके द्वारा अलग-अलग ऑफिस बनाकर ग्राहकों को सस्ते रेट में प्लाट और मकान बनाकर् देने का झांसा देकर करीबन 50 से 60 लोगों से एडवांस लेकर अलग-अलग नाम  से एग्रीमेंट कर  धोखाधड़ी किया गया है दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया|
यह भी पढ़ें   चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान : अवैध रूप से शराब रखने वाले आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में, 10 लीटर शराब जब्त

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : कोसा से मिली स्वावलंबन की राह कोसा धागा निर्माण से मिला रोजगार

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता ने भाई पर किया फरसे से जानलेवा हमला

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   ACCU बिलासपुर एवं बिल्हा पुलिस के द्वारा लूट के मामले का किया गया पर्दाफास, चंद घंटे के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending