Viral News
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ सर्विसेज पर रोक के बाद कर पाएंगे पेटीएम ऐप से पैसे ट्रांसफर कंपनी ने ई-मेल में दिया जवाब

Paytm : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अंतर्गत आने वाली कई सेवाएं जैसे वॉलेट, क्रेडिट यानी कर्ज, पोस्टपेड, फास्टैग आदि पर आने वाली 29 फरवरी से रोक लगा दी है. ऐसे में इन सेवाओं पर असर होगा और कई सर्विसेज बैन होंगी.
31 जनवरी की शाम को ये खबर आने के बाद कल 1 फरवरी और आज 2 फरवरी को पेटीएम के शेयर बेतहाशा टूटे हैं. हालांकि क्या इससे आपके यूपीआई ऐप के तौर पर यूज होने वाला पेटीएम प्लेटफॉर्म भी 29 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा? कंपनी ने इसका क्या जवाब दिया है और कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने आज क्या कहा- ये यहां जान सकते हैं.
पेटीएम ऐप काम करता रहेगा
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कहा डिजिटल भुगतान एंड सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा.
पेटीएम ने अपनी प्रेस रिलीज में भी सभी दुविधाओं को दूर करने वाली बातों के बारे में कहा था. उधर कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी अपने ग्राहकों को आश्वस्त करने के लिए एक्स पर पोस्ट भी किया और कंपनी की ओर से यूजर्स को ईमेल भी भेजा जा रहा है. आरबीआई के आदेशों पर पेटीएम के ग्राहकों के मन में कई सवाल हैं और पेटीएम ने इन सवालों का जवाब बीएसई-एनएसई को दिए अपने जवाब में और आज एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए भी दिया है.
पेटीएम के ब्लॉग में लिखा है कि-
- पेटीएम और उसकी सेवाएं 29 फरवरी के बाद भी चालू रहेंगी, क्योंकि पेटीएम द्वारा दी जा रही ज्यादातर सेवाएं सिर्फ असोसिएट बैंक (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) के साथ नहीं बल्कि बैंकों के साथ भागीदारी में हैं.
- पेटीएम को सूचित किया गया है कि इससे यूजर्स के बैंक अकाउंट्स, वालेट्स, फास्टैग और एनसीएमसी अकाउंट्स में जमा राशि पर असर नहीं होगा. यूजर्स इनमें मौजूदा बैलेंस रकम का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
- पेटीएम के एसोसिएट बैंक के संबंध में आरबीआई के हाल के निर्देश इकिटी, म्यूचुअल फंड्स या एनपीएस में पेटीएम मनी लिमिटेड (पीएमएल) के ऑपरेशन या ग्राहकों के निवेश को प्रभावित नहीं करेंगे.
- पेटीएम के ऑफलाइन मचेंट पेमेंट नेटवर्क की सर्विसेज, जैसे कि पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम की मशीन सामान्य रूप से जारी रहेंगी और नये ऑफलाइन और व्यापारियों को शामिल भी किया जा सकता है.
- पेटीएम ऐप पर मोबाइल रिचार्ज, सब्सक्रिप्शंस और बार-बार होने वाले दूसरे पेमेंट आसानी से चलते रहेंगे.
पेटीएम ने अपने ग्राहकों को कर दिया है मेल
पेटीएम ने अपने कस्टमर्स को इस बारे में ई-मेल के जरिए सूचना दी है और ई-मेल में लिखा है कि
प्रिय ग्राहक,
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 फरवरी, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते/वॉलेट को नई जमा स्वीकार करने या क्रेडिट लेनदेन की अनुमति देने से प्रतिबंधित करने का निर्देश जारी किया है. कृपया ध्यान दें कि आप 29 फरवरी, 2024 के बाद अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते/वॉलेट में पैसे जमा या जोड़ नहीं पाएंगे. हालांकि, 29 फरवरी, 2024 के बाद भी आपके मौजूदा बैलेंस से पैसे निकालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
यह निर्देश आपके मौजूदा बैलेंस पर असर नहीं डालता है और आपका पैसा बैंक के पास सुरक्षित है.
किसी भी अन्य सहायता के लिए, कृपया ऐप पर 24×7 सहायता अनुभाग के माध्यम से हमसे संपर्क करें.
यूपीआई के प्लेटफॉर्म के तौर पर पेटीएम का यूज जारी रहेगा? जानें कंपनी का जवाब
पेटीएम ऐप काम करता रहेगा, क्योंकि पेटीएम ऐप पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अंदर संचालित होता है. सीईओ विजय शेखर ने भी ये कहा है. हालांकि यूपीआई सेवाओं के लिए पेटीएम एप का यूज 29 फरवरी 2024 के बाद भी जारी रहेगा या नहीं, इस पर पेटीएम ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कहा है कि 29 फरवरी तक तो बिना रोकटोक के यूपीआई सर्विसेज चालू रहेंगी लेकिन इस तारीख के बाद क्या होगा? पेटीएम ने सीईओ विजय शेखर शर्मा के हवाले से इस सवाल के लिए जवाब दिया है कि “यूपीआई अधिग्रहण के मसले पर NPCI और RBI दोनों से गाइडेंस की जरूरत है और इनके बीच चर्चा शुरू हो गई है. इसलिए वे हमें क्या और कैसे उचित मार्गदर्शन देंगे, हम उसका पालन करेंगे.”
इसका मतलब है कि अभी इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि 29 फरवरी के बाद यूपीआई सर्विसेज के लिए पेटीएम ऐप के यूज पर आरबीआई का रुख क्या है. आरबीआई और एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की इस पर बातचीत जारी है और जल्द इसके लिए निर्देश आ जाएंगे.
blog
Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।
इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।
🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए
Viral News
165 किलोमीटर की रफ्तार से टकराया तूफान… सेंट्रल अमेरिका में सारा ने मचाई ऐसी तबाही, लोग करने लगे त्राहिमाम

नई दिल्ली. ट्रॉपिकल स्टॉर्म सारा ने हाल के दिनों में मध्य अमेरिका में भारी तबाही मचाई है. यह तूफान गुरुवार दोपहर को कैरेबियन सागर में बना था. यह अटलांटिक तूफान मौसम का 18वां तूफान है और इस महीने का तीसरा.
इस मौसम में इतने सारे उष्णकटिबंधीय तूफान (ट्रॉपिकल स्टॉर्म) और चक्रवात बनने का कारण कैरेबियन सागर और मैक्सिको की खाड़ी का औसत से अधिक गर्म होना है, जिससे इन सिस्टम के डेवलपमेंट और तेजी को अधिक एनर्जी मिलती है.
अपने बनने के बाद से, सारा समुद्री तूफान ने होंडुरास, कोस्टा रिका, निकारागुआ, बेलीज और ग्वाटेमाला को बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिससे भारी बारिश, बड़े पैमाने पर बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ है. तूफान की धीमी गति ने नुकसान को और बढ़ा दिया है, जिससे इसका असर लंबे समय तक बना रह सकता है. हालांकि, सारा की ताकत कम हो रही है; गुरुवार को इसकी स्थायी हवाएं 45 मील प्रति घंटे की थीं, लेकिन अंदरूनी इलाकों में जाने के बाद यह थोड़ी कमजोर हो गई, और रविवार तक हवाएं 40 मील प्रति घंटे की रह गईं.
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, सारा के सोमवार को युकाटन प्रायद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की उम्मीद है. 15 नवंबर की रात से लगातार बारिश हो रही है और 16 नवंबर को भी सैन पेड्रो सुला शहर में यह बारिश जारी रही, जहां तूफान की वजह से एक नदी का पुल बह गया, जिससे एक पूरे समुदाय का संपर्क मुख्य शहर से कट गया. मियामी स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, इस वीकेंड में इस क्षेत्र में जानलेवा फ्लैश फ्लडिंग और लैंडस्लाइड हो सकता है.
वेदर सिस्टम ने 14 नवंबर देर रात होंडुरास-निकारागुआ सीमा पर काबो ग्रासियस ए डिओस से लगभग 105 मील (165 किलोमीटर) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लैंडफॉल किया था. हरिकेन सेंटर ने उम्मीद जताई कि तूफान शनिवार और रविवार को “थोड़ी तेज गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर” बढ़ते हुए होंडुरास की खाड़ी में प्रवेश करेगा और फिर बेलीज में लैंडफॉल करेगा.
Viral News
टीचिंग छोड़ शुरू किया खाना बनाना, आज हैं देश की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर, हर दिन की कमाई लाखों में

नई दिल्ली. निशा मधुलिका का नाम आज भारतीय डिजिटल मीडिया में प्रेरणादायक कहानियों में सबसे आगे है. एक समय में शिक्षिका रहीं निशा ने यूट्यूब की दुनिया में “Nisha Madhulika” चैनल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है.
उत्तर प्रदेश में एक साधारण परिवार में जन्मी निशा मधुलिका ने अपने जीवन की शुरुआत शिक्षिका के रूप में की थी और अपने पति एम.एस. गुप्ता के साथ उनके व्यापार में भी सहयोग किया. बाद में वह अपने पति के साथ नोएडा शिफ्ट हो गईं और यहीं से उनके यूट्यूब करियर की शुरुआत हुई.
निशा ने 2009 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसमें वह सरल और पारंपरिक भारतीय शाकाहारी रेसिपी बनाती हैं. हिंदी भाषा में वीडियो बनाकर उन्होंने देश-विदेश में लाखों दर्शकों को अपने चैनल से जोड़ा है. आज उनके चैनल पर 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उन्होंने 2,300 से अधिक वीडियो पोस्ट किए हैं. सरल भाषा और आसान विधियों से खाना बनाना सिखाने के कारण उनके वीडियो हर आयु वर्ग के लोगों में लोकप्रिय हैं. उनके वीडियो में स्नैक्स से लेकर मिठाई और रोजमर्रा के खाने तक की रेसिपीज़ शामिल हैं, जो आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके बनती हैं.
सबसे अमीर महिला यूट्यूबर
निशा मधुलिका के चैनल को भारत में सबसे बड़े यूट्यूब फूड चैनलों में से एक माना जाता है. उनकी नेट वर्थ लगभग 43 करोड़ रुपये आंकी गई है, और वह हर महीने लाखों रुपये कमा रही हैं. निशा को 2017 में सोशल मीडिया समिट एंड अवॉर्ड्स में टॉप यूट्यूब कुकिंग कंटेंट क्रिएटर के खिताब से सम्मानित किया गया था, जो उनके योगदान और सफलता को दर्शाता है. कुछ खबरों के अनुसार, वह देश की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर भी हैं.
दर्शकों से जुड़ाव जरूरी
उनका कहना है कि यूट्यूब पर सफल होने के लिए नियमितता और अपने दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए रखना जरूरी है. उनका यह विश्वास कि “हर घर में स्वाद और आनंद लाने” का उनका मिशन, उन्हें आगे बढ़ाता है. निशा मधुलिका का यह सफर केवल एक चैनल या बिजनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने पैशन को फॉलो कर यूट्यूब जैसी डिजिटल माध्यमों में पहचान बनाना चाहती हैं. निशा का यूट्यूब चैनल केवल रेसिपी सिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच बन चुका है जहाँ लोग उनकी सादगी और सरलता के कारण जुड़ते हैं.
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

































