Connect with us

छत्तीसगढ़

बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी

Published

on

बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देकर , मारपीट कर रहा था
प्रार्थिया के रिपोर्ट बाद सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार।*

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक-871/2024 धारा- 296, 351(2), 115(5), 333 बीएनएस

नाम गिरफ्तार आरोपी – किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का विवरण – इस प्रकार है कि प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी किशन पटेल को बलात्कार के प्रकरण में जमानत मिलने के पश्चात् दिनांक 07.09.2024 को रात्रि 08.00 बजे अचानक प्रार्थीया के घर मे घुसकर प्रार्थीया को धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा। उसी दौरान प्रार्थीया के ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किया जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी और प्रार्थीया को धमकी देते हुए कहने लगा है तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के पश्चात् प्रार्थीया डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी

यह भी पढ़ें   CG BREAKING : वन विभाग में 50 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

आरोपी पुनः आकर प्रार्थीया व उसके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न करे इसके पश्चात् प्रार्थीया बच्चे को लेकर ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल गयी जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरान्त बच्चे को वापस घर भेज दिया गया

आरोपी के द्वारा दिए गए धमकी के अनुरूप पुनः घटना घटित कर सकता है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी प्रार्थिया के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी किशन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा तकनीकी एवं संरक्षा वर्कशॉप का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हाईकोर्ट में दो जज को नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: लकड़ी लेने गई महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मारा...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending