मनोरंजन
Allu Arjun: हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा’ का राज, रजनीकांत-प्रभास के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता बने
रजनीकांत और प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन चुके हैं। उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों जमकर कमाई कर रही है।
दिग्गज फिल्म निर्माता व अभिनेता अल्लू अरविंद उनके पिता हैं, तो मेगास्टार चिरंजीवी फूफा। अल्लू अर्जुन को कभी लुक के लिए ट्रोल किया जाता था, लेकिन पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान भी जिस तरह उनके प्रशंसकों के लिए छोटा पड़ गया, उससे यही लगता है कि दक्षिण का यह सुपरस्टार पूरे देश पर छा जाने के लिए तैयार है।

हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा’ का राज
थलाइवा यानी रजनीकांत और बाहुबली उर्फ प्रभास के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की सुपर रिच लिस्ट में शामिल हो गए हैं आइकॉन, स्टाइलिश स्टार, बनी और अब पुष्पा राज के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन। 42 वर्षीय अल्लू देश के सबसे महंगे अभिनेताओं में शुमार हो गए हैं। करीब 460 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक अल्लू वर्ष 2021 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के सीक्वल में बनी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की वजह से खासे चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन हैदराबाद के एक सिनेमा घर में उन्हें देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि भगदड़ में एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके लिए अल्लू अर्जुन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वह दक्षिण के तो सुपरस्टार हैं ही, हिंदी समेत अन्य भाषायी क्षेत्रों में भी उनकी लोकप्रियता बलंदियां छू रही है।
हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा’ का राज
थलाइवा यानी रजनीकांत और बाहुबली उर्फ प्रभास के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की सुपर रिच लिस्ट में शामिल हो गए हैं आइकॉन, स्टाइलिश स्टार, बनी और अब पुष्पा राज के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन। 42 वर्षीय अल्लू देश के सबसे महंगे अभिनेताओं में शुमार हो गए हैं। करीब 460 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक अल्लू वर्ष 2021 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के सीक्वल में बनी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की वजह से खासे चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन हैदराबाद के एक सिनेमा घर में उन्हें देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि भगदड़ में एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके लिए अल्लू अर्जुन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वह दक्षिण के तो सुपरस्टार हैं ही, हिंदी समेत अन्य भाषायी क्षेत्रों में भी उनकी लोकप्रियता बलंदियां छू रही है।
एक झलक के लिए उमड़ पड़ी थी भारी भीड़
इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लाखों लोगों को अपने आंचल में समा लेने वाला पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान ‘पुष्पा: द रूल’ के प्रमोशन के दौरान प्रशंसकों के लिए छोटा पड़ गया था। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन हिंदी सिनेमा में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर शाहरुख खान की ‘जवान’ (65.5 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। चालीस से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अल्लू अर्जुन ने अपने दादा अल्लू रामालिंगा और पिता अल्लू अरविंद की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। वह बेहतरीन डांसर तो हैं ही, अपनी हर फिल्म में नए लुक के लिए भी जाने जाते हैं।
पढ़ने, गाने और पेंटिंग के शौकीन
एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर और तीन नंदी पुरस्कार हासिल करने वाले अल्लू अर्जुन पढ़ने गाने, फोटोग्राफी और पेंटिंग करने के काफी शौकीन हैं। वह पढ़ने के लिए अपने काम से कैसे भी समय चुरा लेते हैं। डॉ. स्पेसर जॉनसन की ‘हू मूव्ड माई चीज?’ पुस्तक उन्हें काफी पसंद है। अल्लू अपने पसंदीदा अभिनेता और फूफा चिरंजीवी की फिल्म ‘इंद्र’ को 15 से ज्यादा बार देख चुके हैं। अर्जुन को गाने का इतना शौक है कि 2016 में आई तेलुगु फिल्म ‘सरैनोडु’ के लिए एक गाना खुद ही गाया था। अर्जुन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और अपने जन्मदिन पर खुद रक्तदान करने के अलावा शिविर का आयोजन भी करते हैं। केरल में तो वह मल्लू अर्जुन के नाम से प्रख्यात है।
ससुर ने ठुकरा दिया था रिश्ता
उनकी शादी 2011 में हिंदू रीति-रिवाजों से तेलंगाना के एक बड़े बिजनेसमैन चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी स्नेहा से हुई। अर्जुन और स्नेहा की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। अर्जुन के परिवार की ओर से रिश्ते का पहली बार प्रस्ताव गया, तो चंद्रशेखर ने इन्कार कर दिया था। बाद में वह तैयार हुए। स्नेहा ने अमेरिका से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। अर्जुन के दो बच्चे-बेटा अयान और बेटी अरहा है। अरहा ‘शाकुंतलम’ फिल्म में बाल भरत की भूमिका निभा चुकी है। अल्लू अर्जुन ऐश्वर्या राय के बड़े प्रशंसक रहे हैं।
‘पुष्पा’ ने बनाया मेगास्टार
अल्लू अर्जुन ने तीन वर्ष की उम्र में 1985 में विजेता फिल्म में काम किया। 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गंगोत्री’ में अपनी भूमिका के कारण स्टारडम के शिखर पर पहुंचे। हालांकि, 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ ने उन्हें रातों-रात मेगास्टार बना दिया। पुष्पा के गाने, संवाद और ‘झुकेगा नहीं साला’ स्वैग ने दुनिया भर को अल्लू अर्जुन का दीवाना बना दिया था। इस स्वैग की विदेशी खिलाड़ियों और कलाकारों ने भी खूब नकल की। एक समय ऐसा भी था, जब अल्लू अर्जुन को उनके लुक के लिए काफी ट्रोल किया जाता था। पुष्पा के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की आवाज जाने- माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने दी है।
महंगी गाड़ियां और नंबर ‘666’
अल्लू अर्जुन के पास रेंज रोवर योग, मर्सिडीज बेज, एच2, जगुआर एक्सजेएल और वोल्वो एक्ससी 90 टी8 जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। इनकी गाड़ियों की सबसे खास बात यह है कि अधिकतर की नंबर प्लेट पर ‘666’ अंकित है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके फोन नंबर में भी यही अंक है। अल्लू के पास सात करोड़ रुपये की एक शानदार वैनिटी वैन भी है। उन्होंने इसका नाम ‘फाल्कन’ रखा है, जो अंदर से राजसी दिखती है। इसके अलावा, उनके पास एक निजी जेट भी है। अल्लू अर्जुन अपने पैतृक कस्वे आंध्र प्रदेश के पलाकोलू में संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए खासतौर पर जाते हैं। यहां पर स्थित क्षीर रामलिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्वार उन्होंने अपने पैसों से कराया है।
मनोरंजन
60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका
Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’
60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.
कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.
मनोरंजन
Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर
बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.
दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.
खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.
एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.
मनोरंजन
Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।
लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’
सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’
सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।
दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized10 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
