Connect with us

छत्तीसगढ़

आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

Published

on

आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

बिलासपुर| आलोक कुमार ने दिनांक 30 जुलाई 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महप्रबंधक का पद भार ग्रहण किया। भारतीय रेलव मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, 1981बैच के माध्यम से भारतीय रेलवे ज्वाइन किया। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग लंदन के इंजीनियरिंग काउंसिल से पूरा किया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में उन्होंने बैचलर डिग्री हासिल किया तथा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने अपना कैरियर पश्चिम रेलवे से 1986 में शुरू किया और विगत 35 वर्षों से रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

यह भी पढ़ें   बस्तर को मिला द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन का अवार्ड, पर्यटन स्थल बने आकर्षण का केन्द्र


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पद ग्रहण करने से पहले वे पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वे 2015-2017 के दौरान भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रहे। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में कार्य के दौरान ड्राय पोर्ट्स के संबंध में अभिनव कार्य किया। मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मैनेजर के तौर पर उन्होंने हाई स्पीड रेलवे कोच के मैन्युफैक्चरिंग के लिए मॉडर्न प्लांट को तैयार करने वाली टीम को का नेतृत्व किया। यहीं पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए उन्होंने भारतीय रेलवे वर्कशॉप में इंडस्ट्री 4.0 क्रियान्वयन करने वाली टीम का नेतृत्व भी किया।

यह भी पढ़ें   भगवान गणेश के महाआरती में शामिल हुए बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक

आलोक कुमार ने एडवांस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग सीएमयू पिट्सबर्ग; एसडीए बॉस्नी, मिलान; ए पीईसी, एंटवर्प; आईआईएम अहमदाबाद और आईएसबी हैदराबाद से किया है। उन्हें बेस्ट प्रोजेक्ट के लिए रेल मंत्री अवार्ड , जीएम एफिशिएंसी मेडल तथा इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान इंस्टीट्यूट के द्वारा मेडल प्रदान किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के द्वारा ‘हमर बेटी-हमर मान’ कार्यक्रम के तहत नामांकित नोडल अधिकारियों की ली गई बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भाजपा का आरोप, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से आवंटित चावल में हो रही अनियमितता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कई दिव्यांग लड़कियों से बलात्कार के मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर और एसपी को भेजा नोटिस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending