Connect with us

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : बंदी की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच हेतु अधिकारी नियुक्त

Published

on

अम्बिकापुर| कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा भुगत रहे जशपुर जिले के ग्राम बासेन निवासी बंदी नइहर साय का मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप साहू को जांच हेतु दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।


आदेश में कहा गया है कि नइहर साय  को जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर  द्वारा  10 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड 500 रुपये या 3 माह अतिरिक्त कारावास के दंड से दण्डित करने के फलस्वरूप आगामी सजा भगताये जाने हेतु जिला जेल जशपुर से स्थानांतरण पर 2 अक्टूबर 2016 को   केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में  प्रविष्ट कोकर सजा भुगत रहा था। बंदी को जेल चिकित्सक की परामर्श पर उपचार हेतु 13 मई 2021 को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर लाया गया जहां भर्ती कर ईलाज किया जा रहा  था। ईलाज के दौरान 16 मई 2021 को  रात्रि  10ः55 बजे  मेडिकल कॉलेज अस्पताल  में बंदी की मृत्यु हो गई ।  

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब घर बैंठे मिलेगी ड्रायविंग लायसेंस समेत 22 परिवहन सेवाएं, सीएम बघेल आज वर्चुअल करेंगे शुभारंभ


कलेक्टर ने दण्डाधिकारी जांच में बंदी की जेल प्रवेश के समय का स्वास्थ्य, कब बीमार हुआ और मेडिकल कालेज कब लाया गया, किसके द्वारा कब ईलाज किया गया और इलाज के दौरान  कौन-कौंन से दवाई दी गई। बंदी को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराई या नही, बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना तो नही दी गई, अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही तो नहीं की गई , इन तथ्यों  पर जांच  कर एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : विभागीय एम.एड. एवं बी.एड. में प्रवेश के लिए 6 जून से कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें…सभी ट्रेन 5 से 6 घंटे तक देरी चल रही है
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पत्थलगांव सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों का रायगढ़ में इलाज जारी, स्थिति पहले से बेहतर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending