छत्तीसगढ़
फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण हेतु प्रमाण पत्र जारी करेंगे अधिकृत अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बिलासपुर| शासन द्वारा 18 से 44 वर्ष तक के फ्रन्टलाईन वर्कर के लिये कुल उपलब्ध वैक्सीन डोज का 20 प्रतिशत आबंटित किया गया है। इनके टीकाकरण हेतु परिचय पत्र के अतिरिक्त प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी जिसके लिये कलेक्टर द्वारा विभाग के अधिकारी एवं संस्था प्रमुखों को अधिकृत किया गया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा जारी आदेशानुसार फ्रंटलाइन वर्कर भोजन प्रदाय करने वाले एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए संबंधित जोन कमिश्नर या मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अधिकृत किया गया है। बस एवं ट्रक के ड्राइवर एवं कंडक्टर के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मितानिनों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
इसी तरह पंचायत सचिव एवं कर्मी के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पीडीएस दुकान प्रबंधक और विक्रेता के लिये खाद्य नियंत्रक को अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार संस्थागत केंद्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, गांव के कोटवार एवं पटेल के लिए संबंधित तहसीलदार और राज्य सरकार के कर्मचारी, राज्य पब्लिक सेक्टर अण्टरटेकिंग के कर्मचारी के लिए संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।
वृद्धाश्रम, महिला देखभाल केन्द्रों एवं बाल देखभाल केन्द्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग, श्मशान एवं कब्रिस्तान में कार्यरत व्यक्तियों के लिए संबंधित जोन कमिश्नर या मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को अधिकृत किया गया है।
इसी प्रकार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली अर्द्धशासकीय संस्थाओं जैसे-प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, मार्कफेड, सहकारी बैंक में कार्यरत व्यक्तियों के लिए संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
कलेक्टर द्वारा कोरोना ड्यूटी में लगाये गये व्यक्तियों के लिए ड्यूटी आदेश को ही प्रमाण-पत्र माना जायेगा।वकीलों के लिए बार काउंसिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र, पत्रकारों के लिए पीआरओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र, उपरोक्त के इमेडिएट परिवार के सदस्यों के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र जिसमें शासकीय कर्मचारी का नाम पति, पत्नी, पिता, माता के रूप अंकित हो, उसे मान्य किया जायेगा।
राज्य शासन द्वारा परिभाषित किसी अन्य श्रेणी के व्यक्ति के लिए संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, कोमार्बिडिटी वाले व्यक्तियों-हृदय रोग, मधुमेह, किडनी रोग, उच्च रक्त चाप, सिकल सेल एवं थेलेसीमिया, कैंसर, एड्स के लिए पंजीकृत डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। इस सूची के अनुसार फ्रंटलाइन वर्करों को टीकाकरण हेतु जिला स्तरीय विभाग प्रमुख द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किये जायेंगे। जिन शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व में कार्यालयीन परिचय प्रमाण-पत्र जारी हैं, वे मान्य होंगे
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized22 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
