Connect with us

छत्तीसगढ़

अमित शाह पहुंचे रायपुर, मोदी @20 किताब पर चर्चा में होंगे शामिल

Published

on

रायपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री शाह करीब पांच घंटे राजधानी रायपुर में बिताएंगे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही शाह मुख्य रूप से एनआईए कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही बीजेपी के प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

एनआईए भवन का करेंगे उद्घाटन

नवा रायपुर के सेक्टर-24 में एनआईए भवन का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एनआईए के मुख्यालय में लोकार्पण समारोह में रहने के बाद शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य ने लगातार तीसरे साल जीता सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार

भाजपा नेताओं की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

यहां से निकलकर अमित शाह शाम साढ़े 5 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम को 7:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दस्तावेज की गलत जानकारी तैयार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दस्तावेज की गलत जानकारी तैयार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हुई मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending