Connect with us

छत्तीसगढ़

चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार

Published

on

Devotees' facilities and beautification will be expanded in Chandkhuri

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि नव वर्ष में माता कौशल्या मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना सुखद एवं उत्साहवर्धक है।


मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विशेष टीम भेजकर श्रद्धालुओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बघेल ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया  है। मंदिर परिसर में गर्मी के दिनों पत्थर गर्म होने से भक्तों के पैर जलते हैं, इसके लिए हीट रेजिस्टेंस पेंट कराया जाएगा। बारिश से बचने हेतु टीन शेड निर्माण की व्यवस्था भी की जाएगी। पेयजल हेतु मंदिर के अंदर और बाहर फिल्टर सहित वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

तालाब के बीचोंबीच समुद्र मंथन और शेषनाग पर लेटे विष्णु जी की आकर्षक प्रतिमाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भव्य उद्यान विकसित करने कहा गया है। मंदिर की बाउंड्री वॉल और ऊंची और आकर्षक बनाई जाएगी जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भक्तों की सुविधा हेतु मंदिर परिसर के बाहर सर्व सुविधायुक्त शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत, केंद्र सरकार सेंट्रल पूल में खरीदेगी 61.65 लाख मीट्रिक टन चावल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी: PM मोदी की मां के लिए पूजा-पाठ, सर्व गुजराती समाज ने शुरू किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 2.1%, कम बेरोजगारी वाले राज्यों में चौथे नंबर पर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending