
महासमुंद| फैंसी सामग्री (आईटम) की मांग आजकल हर जगह है। चाहे गांव हो, देहात हो या शहर हर जगह यह व्यवसाय चलता है। क्योंकि हर भारतीय लड़की या महिला जो कीमती गहनें या साज-सज्जा या मेकअप की सामग्री नहीं खरीद सकती वह साज-सज्जा की फैंसी सामग्री खरीदकर अपना शौक पूरा करती है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो अपने घर से ही शुरू कर सकते है। यह डोर-टू-डोर जाकर भी इन सामानों की बिक्री कर सकते है। यह व्यवसाय अन्य व्यवसाय की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है।यह बात छोटे से गांव मोहंदी की घरेलू महिला श्रीमती भारती विश्वकर्मा बखूबी समझ चुकी थी। यह गांव महासमुन्द जिले के बागबाहरा में स्थित है। शादी के बाद भारती ने अपने आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने चक्रीय निधि (रिवॉल्विंग फंड) और सामुदायिक निवेश कोष (कम्युनिटी इनवेस्टमेंट फंड) से ऋण और किराए की दुकान लेकर फैंसी स्टोर्स खोला। धीर-धीरे उनकी दुकान चलने लगी। उन्होंने अपनी दुकान में महिलाओं के साज संवरने की सभी जरूरत की आर्टिफिशियल सामग्री रखी है। दुकान खोलने के कारण गांव की लडकियां और महिलाओं को उनकी संवरने की सभी साज-सामग्री इसी गांव में मिल जाती है। उसके लिए ग्रामीण महिलाओं को अब दूर शहर में अपने सामग्री खरीदने आना-जाना नहीं पड़ता है। इससे उनके समय और आने-जाने में होने वाले खर्च में भी बचत होती है।श्रीमती भारती कहती है कि बदलते हुए वक्त के साथ लोग की पसंद और फैशन भी बदलते है। ऐसे में वे अपनी दुकान पर सामग्री लाते समय इन बातों का ख्याल भी रखती है। वो कहती है कि इस दौर में किस सामग्री की आवश्यकता है या किन बनावटी गहनों की और सामानों को लोग ज्यादा पसंद कर रहें हैं और किन चीजों को नहीं। वो कहती है कि जो सामग्री चलन से बाहर हो गयी है वो अपनी दुकान में नहीं रखती। जिससे उन्हें ज्यादा घाटा भी नहीं होता। भारती ने बातों-बातों में बताया कि इस छोटे से गांव में भी चार-पांच हजार की सामग्री बेच लेती है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी हो जाता है। उनकी शादी को 9 वर्ष बीत चुके है। नन्हें बच्चे है। पति रेशम केन्द्र में काम करते है।

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ...

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक...

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में...

मेष राशि आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता...

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। नवरात्रि में पूर 9 दिनों तक दंतेश्वरी मंदिर खुला रहेगा। मंदिर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है। पहले नौ दिनों तक बंद...

लखनऊः लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ित किसानों के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम बघेल ने प्रत्येक पीड़ित किसानों के...

रायपुर : ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के बेहतर प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए नेशनल इंफरमेशन सेंटर (एनआईसी) के डायरेक्टर जनरल की ओर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सिल्वर अवार्ड...

Firing during cricket match : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना इलाके में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां क्रिकेट मैच के...

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस मामले में 15 दलालों...