Uttarakhand,
Bagh Ka Hamla: उत्तराखंड में बाघ ने मचाया आतंक, जंगल गई महिला पर अचानक बोल दिया हमला
Bagh Ka Hamla: उत्तराखंड से आए दिन जंगली जानवरों के हमले से जुड़ी खबरें सामने आती हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी यहां वन्य जीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब खटीमा के नबदिया गांव में जंगल में शौच करने गई महिला को बाघ उठा ले गया.
जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई एक महिला को बुधवार को बाघ उठाकर ले गया. काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोज में निकले. ग्रामीणों ने इस दौरान घटनास्थल पर खून के निशान देखे. ग्रामीणों ने सुरई रेंज को सूचना दी तो टीम घटनास्थल पर पहुंची.
बाघ का आतंक
वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है. बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं. खोजबीन में जुटे वन कर्मियों को अभी तक महिला बरामद नहीं हो पायी. उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बाघ और गुलदार का कहर आए दिन देखने को मिलता है. इससे पहले देहरादून शहर से सटे गांव सिंगली में मंगलवार देर शाम गुलदार एक 4 साल के बच्चे आयांश को घर के आंगन से उठाकर ले गया था.
बिहार में बाघ ने बोला था हमला
पुलिस ने बालक की तलाश में जंगल व आसपास के इलाके में रात भार लगातार कांबिंग की थी. बीते महीने बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकी टाइगर क्षेत्र जंगल में भी बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी. महिला बकरी चराने गई थी और बाघ ने हमला कर दिया था. बताया गया था कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक महिला मवेशी चराने गई थी. इस दौरान महिला पर एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. महिला की पहचान मंडीहा निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई थी. (इनपुट्स एजेंसी)
-
Uncategorized24 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized9 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
