छत्तीसगढ़
अवैध शराब बेचने वालों को बैकुंठपुर पुलिस ने धर दबोचा
कोरिया| प्रार्थी सुरेश कश्यप उर्फ बुदु निवासी जूनापारा थाना बैकुंठपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे पिकअप में काले रंग का बैग व उसमें रखा पैसा चोरी हो गया है की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना के दौरान नाकाबंदी कर आरोपियों की पता तलाश की गई आरोपी खरवत चौक में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर रुकते छुपते दिखने पर दौड़ा कर पकड़ा गया पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अपराध किया जाना कुबूल किया गया अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चोरी किया गया काले रंग का बैग नगदी रकम 6700 रुपये जप्त किया गया अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल बैकुन्ठपुर में दाखिल किया गया ।
(2)आज दिनांक 08.07.21 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम डबरी पारा में अवैध शराब की बिक्री की जा रही जिस पर थाना बैकुंठपुर के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी भोली पति जवाहरलाल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब 02लीटर कीमती 250 ₹ लगभग को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर थाना में अप.क्र .130/21धारा 34(1) (क) आब.एक्ट अपराध पंजीबध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
(3) दिनांक 8 /7/2021 को :14 बजे प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है कि सूचना पर तत्काल पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी महोदय को सूचित करने पर जल्द से जल्द दस्तयाब करने की हिदायत एवं खोजबीन शुरू करने तत्परता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए जाने पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 128/21 धारा 363 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार माता-पिता से पूछताछ करने पर आहिता के -पिता द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 7 साथ 2021 के करीब रात्रि 8:00 बजे रात में मेरे स्टाफ का फोन आया कि तुम्हारी लड़की को कहीं भेजे हो क्या ऑटो में कहीं जा रही है तब मेरे द्वारा मना किया गया और गेट के पास आया तब मैं गेट पर आया तो ऑटो जा चुकी थी रात 12:00 बजे तक आसपास ढूंढे कहीं पता नहीं चला मेरी नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है थाना बैकुंठपुर के स.उ.नि. दिनेश चौहान आरक्षक विमल जायसवाल आरक्षक सजल जायसवाल महिला आरक्षक रीता सिंह के साथ रवाना किया गया जो टीम के द्वारा पतासाजी करते हुए मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला जाकर खोजबीन करने से पता चला कि रेलवे स्टेशन अनूपपुर में ट्रेन का इंतजार करते हुए स्टेशन में ही नाबालिक बालिका दिखी जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम बताई एवं आरोपी आदित शाक्य के साथ आना बताएं जिसे दस्तेयाब कर बैकुंठपुर लाकर नाबालिग बालिका को माता-पिता के सुपुर्द किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
(4) दिनांक 8.07.2021 को आमनाला गोदरीपारा चिरमिरी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी गणेश सेठी पिता कामेश्वर सेठी उम्र 23 वर्ष निवासी चीप हाउस गोदरीपाड़ा चिरमिरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 3060 रुपए एवं सट्टा पट्टी का कागज 29 page, calculator,पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 195/21 धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 151 सीआरपीसी के तहत कारवाही किया गया है।
(5) आज दिनांक 08/07/2021 पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा थाना केल्हारी, जनकपुर एवं कोटाडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाने के अधि./कर्म. साफ सुथरा यूनिफार्म में चुस्त दुरुस्त रहने, आम जनता से अच्छा व्यवहार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुवा, सट्टा पर कार्यवाही, सभी स्टाप के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए तथा थाना भवन, शष्टरागार, जप्ती माल, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिए तथा लंबित अपराध के निकाल हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने जनकपुर में व्यापारी प्रकोष्ठ एवं प्रेस से मीटिंग भी ली।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized17 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
