छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर अर्पित की श्रधांजलि
बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी में भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी महान चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर मंडल कुसमी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सादर श्रद्धां सुमन अर्पित की गई ।मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल जी के द्वारा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 6 जुलाई 1901 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था और 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हुई थी अपने 52 साल के अल्पकालिक जीवन में 14 वर्ष उन्होंने राजनीति को दिया दीया और देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे और एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे कहते हुए कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे|

इसी कारण वहां के हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद रखा था और 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई जो आज तक रहस्य बना हुआ है। जिस कारण आज भी हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहते हैं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सहारा है। कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान त्याग तपस्या राष्ट्र के लिए उनका योगदान आदि से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया साथ में भाजपा जिला पदाधिकारीयो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया|

आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित भरतसेन सिंह , जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मंडल महामंत्री बालेश्वर राम ,पार्षद आनंद जायसवाल ,नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत , जिले की मंत्रीजिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज , महिला मोर्चा की जिले के महामंत्री बसंती भगत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि कला ,सांसद प्रतिनिधिअल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्तखार खान ,भाजपा मण्डल सोशल मीडिया के प्रभारी अतुल जायसवाल ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला मिडिया प्रभारी इंद्रदेव निकुंज , किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पैकरा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री द्वय कुंवर राम पारस पाल ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक उमेश यादव ,किसान मोर्चा के मिडिया प्रभारी सतीश बुनकर ,अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम ,अनुज पाडेय आई. टी.सेल मण्डल प्रभारी,आशीष ,अर्जुन पैकरा, सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized7 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
