Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में लगभग 89 प्रतिशत कोविड के मरीज हुए स्वस्थ, होम आईसोलेशन में रहते हुए 48 हजार 562 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Published

on


बिलासपुर। जिले में कोविड संक्रमित 54 हजार 101 मरीज स्वस्थ हो गए है। जो कुल संक्रमितों में लगभग 89 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रहते हुए 48 हजार 562 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि जिले में कोरेाना संक्रमण की शुरूआत से लेकर 12 मई 2021 तक कुल 60 हजार 943 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए।

इनमें 36 हजार 68 पुरूष और 24 हजार 335 महिला शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार 722 संक्रमित लोगों में से 18 हजार 676 मरीज स्वस्थ्य हुए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 39 हजार 221 संक्रमित लोगों में 35 हजार 425 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। 12 मई को 790 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। होम आईसोलेशन में रहने वाले 53 हजार 472 संक्रमितों में से 48 हजार 562 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।


उन्होंने बताया कि जिले में अभी 5 हजार 719 एक्टिव केस है। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार 796 और शहरी क्षेत्र में 2 हजार 923 केस शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा में संक्रमित 6 हजार 562 लोगों में से 5 हजार 744 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। कोटा विकासखण्ड में 5 हजार 599 संक्रमितों में से 4 हजार 757 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत 6 हजार 82 संक्रमितों में से 5 हजार 370 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। तखतपुर विकासखण्ड अंतर्गत 3 हजार 479 संक्रमितांे में से 2 हजार 850 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इस जिले में 1अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य


इसी तरह शहरी क्षेत्र अंतर्गत बोदरी नगर पंचायत में 168 संक्रमितों में से 150 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत 38 हजार 513 संक्रमितों में से 34 हजार 817 स्वस्थ हो चुके हंैै। अन्य जिलों के व्यक्ति जो यहां के अस्पतालों में भर्ती है उनमें 540 संक्रमितों में से 458 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त कोविड रिपोर्ट के अनुसार 12 मई 2021 की स्थिति में बिलासपुर में 5 हजार 719 सक्रिय केस में से 4 हजार 902 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैै। होम आईसोलेशन में रहने वाले 53 हजार 472 संक्रमितों में से 48 हजार 562 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिले के शासकीय कोविड अस्पताल में 1344 संक्रमित भर्ती किये गये थे। जिसमें 1134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में नक्सली हमले की निंदा की, कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

अभी 70 मरीज अस्पताल में भर्ती है। चित्रकूट छात्रावास में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में 1162 संक्रमितों में से 1096 व्यक्ति स्वस्थ हुए। रेलवे अस्पताल में बनाये गये कोविड अस्पताल में 642 संक्रमितों में से 510 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इसी तरह एम्स रायपुर में भर्ती जिले के 180 मरीज डिस्चार्ज हुए और मेकाहारा रायपुर में जिले के 82 व्यक्ति स्वस्थ हुए । एनटीपीसी हाॅस्पिटल में 13 मरीज डिस्चार्ज हुए। सिम्स बिलासपुर से 214, सीआरपीएफ भरनी के कोविड अस्पताल से 136, प्रयास आवासीय विद्यालय कोविड केयर सेंटर से 209, सेंदरी मेंटल हाॅस्पिटल कोविड केयर सेंटर से 122 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।


निजी अस्पतालों में महादेव हाॅस्पिटल से 121,, आरबी हाॅस्पिटल से 104, श्री राम केयर हाॅस्पिटल से 279, किम्स हाॅस्पिटल से 43, स्काई हाॅस्पिटल से 37, एसकेबी हाॅस्पिटल से 29, केयर एंड क्योर हाॅस्पिटल से 79, नारायणी हाॅस्पिटल से 95, सांई हार्ट हाॅस्पिटल से 20 और लाईफ केयर हाॅस्पिटल से 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इसी तरह अन्य अस्पतालों से 609 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Sawan 2023: आज है सावन का पहला प्रदोष व्रत, शनि के लिए करें ये खास उपाय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   2 साल से फरार आरोपी को सरकंडा पुलिस गिरफ्तार करने में पाई सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इस जिले में 1अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending