Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना पर बोले भूपेश बघेल- मौन बैठे हैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री

Published

on

Bhupesh Baghel Statement: छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली घटना बढ़ रही, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना।
  • पूर्व सीएम भूपेश ने BJP सरकार पर बोला हमला।
  • भूपेश बघेल ने कहा- मौन बैठे हैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली घटना बढ़ रही, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बयान देते हुए BJP सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना बढ़ रही है, 3 महीने में तीन घटना बस्तर में हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो रही है, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मौन बैठे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर रेल मंडल ने किया वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य से अधिक लोडिंग

बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उसके नाम से वसूली हो रही है, वसूली की गारंटी हो गई है। महिलाओं से पैसा वसूल रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां भी हो रही है। पुराना दौर फिर से शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कहा कि, सीईसी की बैठक हो गई है, लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है।”

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, हाईकमान जो निर्देश करे, लड़ने की जिम्मेदारी दे रही है या लड़ाने की जिम्मेदारी दे रही है, सभी को पार्टी तय करेगी। सभी लोग चुनाव लड़ेंगे, तो कोई लड़वाने वाला होना चाहिए, इसलिए मैंने इच्छा व्यक्त की थी। पार्टी तय करती है, आदेश हाईकमान का होगा मानना ही है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी – थाना रतनपुर पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, अवैध शराब जब्त

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, “मिस कॉल से बीजेपी ने 10 करोड़ सदस्य बनाया है। महाभारत में कौरव की संख्या अधिक थी, कौरव तो बीजेपी हुई, धर्म युद्ध होगा तो जीतेंगे हम।”

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम पंचायत खैरा (ल) का सचिव निलम्बित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   साइबर अपराध मामलों में राहत के लिए बिलासपुर रेंज में 122 पुलिसकर्मियों को साइबर प्रशिक्षण, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मिला नगद पुरस्कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुंगेली : जिले में कक्षा 10वीं से लेकर स्नातक तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए संचालित होगा कैरियर-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending