Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर: सीपत पुलिस के द्वारा अलग अलग दो मामलो में अवैध शराब बेचने वालो पर की गई कार्यवाही।

  • कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये किया गया जप्त।
  • आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिवराम वर्मा पिता दुजराम उम्र 26 साल निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
  2. प्रिती वर्मा पिता अजय वर्मा उम्र 25साल निवासी जलसो थाना कोनी हाल मुकाम बाजार पारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती शराब
कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा पु से) के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। समाज को नशे के विरूद्ध जागरूकता हेतु जिले में चेतना अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   फर्जी सीबीआई अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन"

इसी परिप्रेक्ष्य में थाना सीपत को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक पुरुष और एक महिला बाजार पारा सीपत में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखे है, सूचना पर सीपत पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी शिवराम वर्मा पिता दुजराम उम्र 26 साल निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 14 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब कीमती 1400 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आरोपिया प्रिती वर्मा पिता अजय वर्मा उम्र 25 साल निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब कीमती 2000 रूपये, कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये को जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग

आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू , म आर क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   02 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: उप मुख्यमंत्री अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   मुंबई-हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का कल्याण रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा में विस्तार

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: झपटमारी मामले में तोरवा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर की त्वरित कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending