छत्तीसगढ़
गांजा तस्कर पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 किलो गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
नाम आरोपी1.
गौरव सिंह पिता- स्व. चन्द्रवीर सिंह उम्र 27 वर्ष
साकिन- ग्राम एकडंगा थाना- बेलची जिला-पटना (बिहार)
जप्ती समान –
1.मादक पदार्थ गांजा 10 किलोग्राम
2.गाजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क.CG12 AH 7059 एक नग वीवो कम्पनी का मोबाईल सहित मसरूका कुल कीमती – 1,40,250 रूपये।
बिलासपुर|वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के मार्गदर्शन में पिछले दिनों से जारी अवैध मादक पदार्थ रखने वालों व उनका व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के अभियान के तहत् आज पुनः पुलिस अधीक्षक महोदय के मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एस0डी0ओ0पी0 कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना रतनपुर पुलिस के
द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले युवक को पकड़ा गया है, दिनांक 29.01.2022 को मुखबिर से
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते
हुए।
थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक- कृष्ण
कुमार यादव, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी के द्वारा रेड कार्यवाही कर कोरबा/बिलासपुर बाईपास
तिराहा सांधीपारा रतनपुर में घेराबंदी कर वाहन मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क. CG 12 AH 7059 में मादक
पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे, बिहार निवासी- गौरव सिंह पिता- स्व. चन्द्रवीर सिंह उम्र 27 साल निवासीएकडंगा थाना-बेलची जिला-पटना (बिहार) को 10 किलोग्राम गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल
बजाज पल्सर 150 क. CG 12 AH 7059, एक नग मोबाईल सहित गसरूका कुल कीमती- 1,40,250 रूपये का जप्त
कर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 42/22 धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की गई है। गिरफतार
आरोपी से पुछताछ करने पर रतनपुर पुलिस को मादक पदार्थ का व्यवसाय करने वाले बड़े गिरोह के संबंध में
जानकारी मिली है, पुलिस जल्द ही बड़ी कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
