Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: थाना रतनपुर एवं एसीसीयु की सयुंक्त कार्यवाही, नशे के व्यापार के अर्न्तराज्य गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Bilaspur: 2 accused of inter-state gang of drug trade arrested

बिलासपुर| न्यायधानी में लगातार नशे के व्यापार बढते जा रहा हैं कि रेंज आईजीपी बी एन मीणा सर, पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देशन पर सभी सरहदी थानो के द्वारा दीगर राज्य से आने जाने वालो पर निगरानी रखी जा रही थी कि दिनांक 02.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त दोनो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आने वाले है,कि सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एसीसीयु प्रभारी हरविंदर सिंह के टीम व थाना प्रभारी रतनपुर की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना तस्दीक कराया गया जो एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया जिसमे आरोपीगण अम्बीकापुर से रतनपुर आ रहे थे,दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतर कर बस बदलने की फिराक में थे तभी एसीसीयू व थाना रतनपुर की अन्य टीम जो पहले से घात लगाकर इंतजार कर रही थी ने दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर धरदबोचा एवं आरोपियो की तलाशी करने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि दिनांक 31.12.2022 को बिलासपुर से बनारस की बस में बैठ कर निकले थे जो दिनांक 01.01.2023 को सुबह बनारस पहुच कर केंट एरिया से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीदे एवं रात्री बनारस से अम्बिकापुर की बस में बैठे और दिनांक 02.01.2023 को अम्बिकापुर से बिलासपुर की बस से निकले जो रतनपुर से बस बदलकर बिलासपुर जाने वाले थे कि पुलिस ने धरदबोचा,विधिवत कार्यवाही उपरांत दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया तथा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से धारा 21(बी),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंज्जीबद्ध किया गया हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: देहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिविललाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार


उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान एसीसीयू से -एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरी अजय वारे, आर0 निखिल राव जाधव,आर0 प्रशंत सिंह,आर0 बोधुराम कुम्हार, डी एस बी शाखा आर0 हेंमत सिंह थाना रतनपुर से थाना प्रभारी उप0निरी0 प्रसाद सिन्हा,आर0 दीपक मरावी,आर0 राहुल जगत,आर0 किर्ती पैकरा,आर0 संतोष श्रीवास,आर0 रामधीर टोप्पो

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जिला पंचायत सीईओ ने की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, दिए ये निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: आज टोटल लॉकडाउन.. लेकिन होम डिलीवरी रहेगी जारी...घर बैठे लें खाने-पीने का आनंद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending