Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur: कलेक्टर ने शहर में आयोजित समस्या निवारण शिविरों का किया निरीक्षण

Published

on

मछली-मटन मार्केट की समस्याओं का निराकरण करने दिए निर्देश

नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे जन समस्या निवारण शिविरों को अच्छा जन प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निदान करा रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज 27 खोली, जरहाभांठा एवं टिकरापारा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ये शिविर नगर के भिन्न -भिन्न वार्डों में 10 अगस्त तक लगेंगी।


कलेक्टर शरण ने शिविरों में पहुंच रही समस्याओं की प्रकृति एवं उनके निदान के तौर -तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने समस्या लेकर पहुंचे कुछ लोगों से चर्चा भी की। एक एक अधिकारियों के टेबल पर पहुंचकर समस्याओं के निदान प्रक्रिया समझी। उन्होंने इन सभी आवेदनों का पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए ताकि फालो-अप किया जा सके। ज्यादातर लोग राशन कार्ड को लेकर आवेदन देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यथासंभव आवेदन का मौके पर ही समाधान किया जाये।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

बड़ी उम्मीद के साथ लोग शिविरों में पहुंचते हैं। यदि कोई आवेदन नियम कायदों में फिट नहीं बैठता तो विनम्रता पूर्वक मार्गदर्शन दें। शिविरों में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण,सम्पति कर, लाईट,राजस्व प्रकरण, आवास, सड़क एवं नाली निर्माण, भवन निर्माण अनुमति, कचरा कलेक्शन आदि से संबंधित समस्याओं के आवेदन लिये जा रहे हैं।

मछली- मटन मार्केट का किया निरीक्षण –
कलेक्टर अवनीश शरण ने तोरवा स्थित मछली एवं मटन मार्केट का भी निरींक्षण किया। विक्रेताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने परिसर की रोज साफ-सफाई करने और गेट में लाईट लगाने के निर्देश दिए। परिसर में स्थित टॉयलेट की सफाई कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। थोक मछली बाजार के लिए बने दुकानों को भी देखा। आवश्यक मरम्मत कर शनिचरी बाजार में संचालित थोक मछली बाजार को भी यहां स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Bilaspur: संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने की टीएल में योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   उपचार के बाद पैसे की मांग करने वाले बिल्हा एमसीएच की स्टॉफ नर्स निलंबित , दो स्टॉफ की सेवा समाप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending