छत्तीसगढ़
बिलासपुर : जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा
बिलासपुर| जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह उमंग और हर्षाेल्लास से गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयेाजन के लिए बैठक लेकर इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौपें। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेगें और पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा।
जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह के लिए पुलिस ग्राउण्ड की बैरिकेटिंग हेतु पी.डब्लू.डी एवं मैदान के समतलीकरण हेतु खनिज विभाग को निर्देश दिया गया। वन विभाग को बांस बल्ली उपलब्ध कराने, नगर निगम को वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था एवं कुर्सियों की व्यवस्था सोशल डिस्टेेसिंग के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने निमंत्रण पत्र तैयार करने कहा। सीएमएचओ को प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करने कहा। पी.डब्लू.डी. विभाग को माईक व्यवस्था, आबकारी विभाग को पत्रकारों की बैठक व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था, पशु पालन विभाग को कबूतर एवं गुब्बारे की व्यवस्था हेतु निर्देश किया गया। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में रोशनी करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर जयश्री जैन, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized4 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized3 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized6 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
