Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर: आरोपी को विधीवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी- दुर्गेश धीरज पिता रामकुमार धीरज उम्र 25 साल साकिन ग्राम मुडपारा नरवापारा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.

    प्रार्थी ने पुसकें मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। सूचना पर गुम इंसान/ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था, दौरान विवेचना के, पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण करने तथा गुम अपहृत बालिका के पतासाजी बरामदगी के संबंध में आदेश प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक ओंकारघर दीवान के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक सईद अख्तर के मार्गदर्शन में गुम एवं अपहृत बालिकाओं का लगातार पतासाजी किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें   इन ट्रेनों में अब मिलेगी जनरल टिकट, नहीं लगेगी पेनाल्टी

    इसी कड़ी में सूचना मिली की नाबालिक बालिका अपनी बडी बहन के घर ग्राम मुडपार मस्तूरी में देखी गई है। सूचना के तस्दीक हेतु पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक ऑकर घर दीवान के द्वारा टीम के साथ ग्राम मुडपार जाकर अपहृता के संबंध में ग्रामीणो से पूछताछ करने पर पता चला की एक नाबालिक लडकी को दुर्गेश धीरज नामक व्यक्ति अपने घर में रखा हुआ है, जिस पर मुडपार निवासी दुर्गेश धीरज के घर में जाकर दबिश दिया गया जो नाबालिक बालिका दुर्गेश धीरज के साथ मिली जिसे विधीवत् बरामद कर बालिका के परिजनों को सूचित कर बालिका का महिला अधिकारी से ब्यान दर्ज कराया गया।

    यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी, 50 फीसदी उपस्थिति में लगेगी कक्षाएं

    जो बालिका से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बालिका को आरोपी दुर्गेश धीरज बहला फुसलाकर उंटी ले गया था और उसके साथ लगातार जबरदस्ती बालात्कार करते रहा। जिससे बालिका गर्भवती हो गई। आरोपी के द्वारा गंभीर अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 09.12.2024 को विधीवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    मामले के संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार घर दीवान, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, महिला आरक्षक तारिणी वर्मा, आरक्षक अभिजीत कुर्रे व श्यामलाल सोनवानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Click to comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    news

    बिलासपुर को मिली नई सौगात

    Published

    on

    Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

    बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

    यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

    कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई: वसुधरा नगर में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, मकान मालिक समेत तीन गिरफ्तार

    ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

    चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
    “हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

    Continue Reading

    blog

    Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

    Published

    on

    LCIT Group of College bilaspur

    बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

    बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
    हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

    यह भी पढ़ें   Bilaspur News: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

    फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
    सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

    इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
    कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

    स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
    बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

    यह भी पढ़ें   इन ट्रेनों में अब मिलेगी जनरल टिकट, नहीं लगेगी पेनाल्टी

    🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

    Continue Reading

    बिलासपुर

    Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    Published

    on

    बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

    अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
    नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

    विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

    यह भी पढ़ें   बिलासपुर: जिला कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 26 एवं 27 को
    Continue Reading
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    Trending