Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे 451 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Published

on

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 दिसम्बर को जिले को देंगे 451 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

  • लगभग 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को देगें नियुक्ति पत्र

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 दिसम्बर को तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 143 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से निर्मित 69 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 307 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 65 कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आत्मानंद स्कूल के 134 संविदा नियुक्त शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौपेगें।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीका कृष्णा साहू एवं तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी युगल किशोर कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों का अहम योगदान: जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 39 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से निर्मित 05 सड़कें, 22 करोड़ 07 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 21 ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना , 11 करोड़ 49 लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के एनिकट और नहर लाइनिंग के चार कार्य, 03 करोड़ 73 लाख की लागत से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 21कार्य, 10 करोड़ 09 लाख की लागत से विभिन्न गांवों में जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा निर्मित 12 कार्य, 18 करोड़ 53 लाख की लागत से पुल पुलिया निर्माण एवं निगम क्षेत्र में 47 करोड़ 62 लाख की लागत से जीआईएस आधारित मैकेनिकल एवं मैनुअल स्विपिंग कार्य शामिल है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: डायल 112 की तत्परता, महिला ने वाहन में दिया बच्चे को जन्म, सुरक्षित अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जिले में 121 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के भवन, सड़क निर्माण के 10 कार्य, 79 करोड़ 47लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के नहर , एनीकट के 13 कार्य , विभिन्न गांवों में 76 लाख रूपए की लागत से 08कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत 30 करोड़ 58 लाख की लागत से 12 कार्य, 79 करोड़ 16 लाख की लागत से सड़क, भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3883 हित ग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण करेगें। लाभान्वितों में स्व-सहायता समूह की महिलाए, दिव्यांगजन, मछुआरे, श्रमिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Bilaspur: मस्तूरी के गांवों में आयोजित शिविरों में योजनाओं की जानकारी लेने बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की जनता को मिलके रहेगा पीएम आवास का घर,बोले सीएम साय

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 24 हाइवा वाहन जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending