Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: निःशक्तजनों को रोजगार से जोड़ने शहर में बनाया जायेगा दिव्यांग बाजार

Published

on

बिलासपुर: कलेक्टर ने टीएल में की योजनाओं की समीक्षा।

बिलासपुर शहर निःशक्तजनों के लिए अलग से दिव्यांग बाजार विकसित किया जायेगा। दिव्यांग जनों को इनका आवंटन कर उन्हें शासन की अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को उचित स्थान चिन्हित कर इसकी कार्य-योजना तैयार करने को कहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने अनुबंध के बावजूद धान का उठाव नहीं करने वाले मिलरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें   सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजन के 9वे दिन छात्र-छात्राओं के द्वारा निकली गई, विशाल पैदल रैली

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की भर्ती पूर्ण हो चुकी है। इसलिए आस-पास के स्कूलों से संलग्न किये गये शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया जाये। बढ़ती ठण्ड को देखते हुए दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश डीईओ को दिए।

अनियमित भवनों के नियमितीकरण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआर मद से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मद में राशि की उपलब्धता पर्याप्त है। यूटिलाईजेशन प्रमाण पत्र देकर अगली किश्त लिया जाए। कलेक्टर ने सभी शासकीय वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आवासीय कॉलोनी का विकास

रेडक्रास सोसायटी द्वारा सभी शासकीय वाहनों के लिए बाक्स उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस माह के 19 से 25 दिसम्बर तक मनाये जाने वाले सुशासन सप्ताह के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। अब तक लंबित समस्याओं का निराकरण कर अपलोड किये जाने पर जोर दिया। टीएल बैठक के बाद अर्बन पब्लिक सोसायटी की बैठक में हुई। जिसमंे पीएम-ई बस सेवा के लिए बस डिपों में आधारभूत संरचना निर्माण के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : लूट के फरार आरोपी सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया लूट के आरोपी को गिरफतार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : लूट के फरार आरोपी सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, फिर बनाया हवस का शिकार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending