Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफत में

Published

on

 शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफत में
 शादी का झांसा देते हुए महिला को 06 माह से रायपुर, दिल्ली, हैदराबाद, सिकंदर घुमाता रहा
 अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड लिया गया
 आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया

आरोपी का नाम- अरूण बघेल पिता परदेशी उर्फ राजू बघेल उम्र 30 वर्ष साकिन रानी सागर थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. हामु बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 01-08-2024 अपने परिजनो के साथ थाना सकरी आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पिता जी द्वारा जुलाई 2023 में घर बनाने हेतु अरूण बघेल निवासी रानी सागर कोटा को ठेके में दिए थे, आरोपी अरूण बघेल ठेके मे घर बना रहा था उसी दौरान प्रार्थिया की जान पहचान आरोपी से हुई आरोपी प्रार्थिया को प्यार करता हू तुमसे ही शादी करूंगा बोलते हुए शादी का झासा देते जबरदस्ती उसके साथ उसके 20-07-2023 के शाम 18-00 बजे निर्माणाधीन मकान मे शारीरिक संबंध बनाया

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को टंगिया मारकर की हत्या

व लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा फिर दिनांक 18.01.2024 को सुबह 08.00 बजे अरूण बघेल प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर बिलासपुर से बस मे रायपुर ले गया जहां बस स्टैण्ड के पास होटल में प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाया, फिर दुसरे दिन वहा से दिल्ली, हैदराबाद, सिकंदराबाद ले गया जहां आरोपी द्वारा उसके साथ लगातार 06 माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, 06 माह पश्चात आरोपी प्रार्थिया को लेकर गुढियारी रायपुर मे किराये के मकान मे करीब 01 माह तक रहा जहां प्रार्थिया से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर टाल मटोल करने लगा,

यह भी पढ़ें   रतनपुर और कोटा में कोविड केयर सेंटर हो रहा है तैयार, कलेक्टर ने लिया कोविड केयर सेंटरों का जायजा

दिनांक 31.07.2024 को रात्रि करीब 1:30 बजे आरोपी प्रार्थिया को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन मे छोडकर भाग गया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी अरूण बघेल के विरूद्ध धारा 376(2)N भा.द.वि. का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी तत्काल ग्राम ग्राम बिरकोना से घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बड़ा हादसा : बस और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मरवाही विधायक के बेटे समेत 3 की मौत

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   साइकिल चोरों से साइकिल खरीदने वाले आरोपीयों को थाना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   अग्निशमन यंत्रों के उपयोग में दक्षता हेतु रेलवे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   साइकिल चोरों से साइकिल खरीदने वाले आरोपीयों को थाना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending