Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: राशन के लिए बार बार बुलाने व रोज दुकान नहीं खोलने पर दो राशन दुकान निलंबित, कलेक्टर” को की शिकायत’ एसडीएम ने की कार्रवाई

Published

on

एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस भी

बिलासपुर, 10 जुलाई 2024/कलेक्टरअवनीश शरण के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू और लमेर के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत जांच करवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर और खाद्य नियंत्रक बिलासपुर को निर्देशित किया गया ।जिसके परिपालन में अनुविभाग तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तखतपुर के द्वारा खाद्य निरीक्षक तखतपुर से जांच करवाया गया।

जांच में घुटकू दुकान संचालक/विक्रेता गणेश नोनिया द्वारा राशन कार्डधारी को राशन देने दुकान में 3 बार बुलवाया जाना और कार्डधारी को परेशान व प्रताड़ित करने का शिकायत प्राप्त हुआ था। वहीं लमेर के आश्रित ग्राम नरोतीकापा में 146 राशन कार्डधारी को लमेर दुकान संचालक/विक्रेता दीपक यादव द्वारा समय में खाद्यान्न प्रदाय नहीं करने व दुकान नियमित नहीं खुलने, विक्रेता द्वारा मनमानी कर अनियमितता करने का शिकायत प्राप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाला आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू, लमेर के उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा जांच में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। उचित मूल्य दुकान संचालक घुटकू, लमेर का जवाब संतोषजनक और समाधान कारक नहीं पाया गया।

शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू ऍवम् लमेर में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निलंबित कर दिया गया। निलंबन की कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत किया गया। शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू को राशनकार्ड धारी की सुविधा को दृष्टिगत करते हुए नवीन उचित मूल्य दुकान नरोतीकापा में व लमेर के दुकान को गोकुलपुर के उचित मूल्य दुकान में आगामी आदेश पर्यंत संलग्न किया गया है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News:कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा, उठाव में तेजी के दिए सख्त निर्देश

शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर, कुरेली, लिदरी, विजयपुर, कोपरा, सालहेकापा, पथर्रा, देवरीकला, सकेरी, देवतरा, सिंघनपुर, बेलगहना के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर के द्वारा दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त दुकान संचालकों द्वारा तय समय सीमा में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही किया जावेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाला आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक, विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश,
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending