Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब परिवहन करने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया है निर्देशित

गिर. आरोपी –

  1. धर्मेंद्र दास उर्फ छोटे पिता शिवनदास उम्र 28 साल निवासी मजुरपहरी
  2. दीपकदास उर्फ पिंटू पिता ज्ञानदास उम्र 27 साल निवासी मजुरपहरी
  3. प्रिया सारथी पिता अषोक सारथी उम्र 25 साल निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।
  4. 60 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 60 लीटर कीमती 6,000 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 ईजी 2560

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही करने के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं नशे खिलाफ कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी सीपत को देहात भ्रमण के दौरान माईनर एक्ट की पता साजी हेतु रवाना होने पर जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी तरफ से अपने मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम पोडी के रास्ते आ रहा है।

यह भी पढ़ें   सुकमा: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक और नवजात की जान

सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां . धर्मेंद्र दास उर्फ छोटे , दीपकदास उर्फ पिंटू तथा प्रिया सारथी के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक के बोरी के अंदर में रखे 02 पन्नियो में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 60 लीटर कीमती 6,000 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 ए.पी.1804 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: फेंसिंग तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आरक्षण पर राज्यपाल अनुसुइया उइके का बड़ा बयान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक और नवजात की जान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending