Connect with us

छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ भीड़-भाड़ में धक्का लगने की मामूली बात पर विवाद कर धारदार वस्तु से किया वार

♦️ धारा 109 बीएनएस जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज।

♦️ घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार।

♦️ प्रकरण के 3 आरोपियों सहित 02 नाबालिक बालक गिरफ्तार।

♦️ रिपोर्ट के महज 12 घंटो के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपी :

  1. सुमित वर्मा पिता चंदन वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा।
  2. बिट्टू उर्फ अमित वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी विवेकानंद रेसीडेंसी मोपका।
  3. छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा पिता रोहित कुमार मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी सरकण्डा।
    विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक बालक।
यह भी पढ़ें   Ambikapur: महामाया मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव..

विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया चन्द्रकली निषाद पति स्व. बबलू निषाद निवासी अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास सरकण्डा ने दिनांक 09.10.2024 के रात्रि 23.50 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रात्रि अपने लड़का रिंकू निषाद के साथ अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा देखने गये थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग वहां खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण उनको धक्का लग गया तभी सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग अश्लील गाली गुप्तार देने लगे, जिसे प्रार्थिया का लड़का रिंकू निषाद मना किया। तब सभी एक राय होकर आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुये अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से लड़का रिंकू निषाद को मारा जिससे बचने पर लड़का जांघ के पास लगा, लड़का खून से लथपथ होकर गिर गया। जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल में भर्ती किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी सुमित वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा एवं उसके साथी दो नाबालिक विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिला अस्पताल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक में दिखाई excellence, मिला प्रतिष्ठित क्वालिटी सर्टिफिकेट"

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : गलत खबर छापने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BJP कार्यालय में अरुण साव और कांग्रेस मुख्यालय में दीपक बैज ने फहराया तिरंगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कलयुगी बाप बना हैवान, महीनों से बेटी के साथ करता रहा बलात्कार, 4 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending