छत्तीसगढ़
बिलासपुर : सिरगिटटी पुलिस को मिली सफलता, चोरी का माल जब्त कर आरोपियों को धर दबोचा
’’ नाम आरोपीगण –
01 हरीश मरावी पिता सरवन मरावी उम्र 20 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02 विशाल ध्रुव पिता उदेराम ध्रुव उम्र 18 वर्ष 07 माह साकिन नयापारा थाना के पिछे परसदा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03 शिव शरण उर्फ पुजारी चैहान पिता स्व. रामसूरत चैहान उम्र 49 साल साकिन इन्दिरा आवास पारा परसदा थाना चकरभाठा बिलासपुर (छ.ग.)
04. 02 अपचारी बालक।
बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.08.2022 को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि तीन ब्यक्ति कुछ लोहे के सामान बिक्री करने के लिएं ग्राहक तलाश करने बन्नाक चैक सिरगिट्टी के पास खड़े हैं सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर बन्नाक चैक पहुॅच कर तीनांे ब्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो संतोषप्रद जबाव नहीं देने पर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर खेत से समरसीबल पम्प तथा एक नग स्र्टाटर, दो नग सब्बल, लोहे का ग्रिल, लोहे के छड़ को चोरी करना स्वीकार किये।
गवाहो के समक्ष संदेहियों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो सभी ने एक दूसरे के साथ विशाल ध्रुव, राहुल तथा अपचारी बालक एक राय होकर खेत से समरसीबल पम्प, एक नग स्टार्ट को चोरी कर खेत में छिपा कर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किये जिसमें से राहुल फरार हो गये है। आरोपीगण के निशानदेही स्थान पर जाकर खेत में छिपाये स्थान से समरसीबल पम्प, समरसीबल वायर तथा दो नग सब्बल बरामद किया गया। शिव शरण उर्फ पुजारी चैहान का मेमोरण्डम कथन लेख किया गया जो राहुल व अपचारी बालक नामक लड़के से जला वायर, लोहे के ग्रिल एवं लोहे का छड़ को 3930 रुपये में खरीदना स्वीकार किया।
आरोपियों को पृथक-पृथक धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर बरामद सम्पत्ति का वैध खरीदी रशीद पेश करने का मौका दिया गया जो सभी ने कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। बरामद सम्पत्ति में से समरसीबल पम्प को हरीश मरावी से, समरसीबल मोटर वायर को विशाल ध्रुव से, विधि से संघर्षरत बालक से दो नग सब्बल, जला वायर तथा कबाड़ी पुजारी चैहान से एक नग ग्रिल को मौके पर ही गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से समरसीबल पम्प, दो नग सब्बल, समरसीबल पम्प वायर का जला कापर,एक लोहे के ग्रिल तथा लोहे का छड़ जुमला कीमती 23930 रूपये जप्त कर आरोपीगण तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरूध्द धारा 41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से आरोपीगणों को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर दिनांक 04.08.2022 को पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम व संजय यादव की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized2 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized4 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized23 hours ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized5 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized2 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
