Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा सांसद ने की दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग, रमन सिंह ने….

Published

on

रायपुर। पूर्व CM दिग्विजय सिंह का वायरल चैट मामले पर रमन सिंह ने पलटवार किया है। रमन सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह जो बोलते हैं वह कभी पूरा नहीं होता है। दिग्विजय को मालूम है कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है। देश में कांग्रेस की क्या स्थिति है सबको मालूम है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी इस मामले पर तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी का बयान सामने आया है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कांग्रेस बची नही है,कोविड काल में दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की बात करनी चाहिए, लेकिन वे पाकिस्तान की बात कर रहे हैं, उन्हें कोई भी सीरियस नहीं लेता है।इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

बता दें कि पूर्व CM दिग्विजय सिंह का एक विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है, इस ऑडियो में उन्होंने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि ‘अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे’ वायरल चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   कांकेर जिले में हो रही गुलाब की हाईटेक खेती, राज्य के बड़े शहरों में हो रही गुलाब के डच वैरायटी की आपूर्ति

दिग्विजय सिंह मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है, ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था, हमारे प्रधानमंत्री भाजपा सरकार ने धारा-370 हटाया, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं, लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा, यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है।

वहीं इस मामले पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने धारा 370 पर दिग्विजय के बयान पर कहा कि जो टिप्पणी उन्होने की है वह देशद्रोही की श्रेणी में आता है, इस तरह का बयान देकर दिग्विजय सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है, कांग्रेस के नेता भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह को कहना चाहता हूं कि ‘कश्मीर भारत का था, है और भारत का ही रहेगा’।

यह भी पढ़ें   भिलाई : युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी, 40 हजार रुपये का डिमांड...

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से की मांग है कि जांच एजेंसी NIA दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच करे।

इस मामले पर पूर्व मंत्री PC शर्मा ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान चैट पर कहा कि जब सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो झूठे आरोप लगाते हैं, पूरे चैट की बात को पीसी शर्मा ने एक बकवास बताया है।

दिग्विजय सिंह मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भाजपा बयान का ग़लत मतलब के साथ प्रचार कर रही है, दिग्विजय सिंह ने धारा 370 लागू करने की बात बिल्कुल नहीं कही। दिग्विजय सिंह ने कहा है ‘जो कांग्रेस पार्टी ने सदन में कहा था, 370 जिन परिस्थितियों में हटाया गया, उसके बजाए पूरी विधानसभा और नेताओं को साथ रखकर फैलसा लेना था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सफाई कामगार वर्ग हेतु विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : वर्ष 2024 में पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   RPF पर रेलवे बोर्ड की सख्ती, अब AK-47 नहीं पिस्टल दी जाएगी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending