छत्तीसगढ़
श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर रायपुर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर आज श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे । अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सुनील देवधर ने कहा कि सिर्फ पेड़ नहीं पेड़ के साथ ट्री गार्ड लगाने से वृक्षारोपण की उपयोगिता होगी । जिम्मेदारों के उदासीन रवैये की वजह से वृक्षारोपण अभियान औपचारिकता बनकर रह जाती है ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वृक्षारोपण के बाद पेड़ बनते तक मॉनिटरिंग करना चाहिए । भाजपा वृक्षारोपण अभियान के तहत गार्जियन बन कर पौधा से पेड़ बनने तक सेवा करेगी । प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने जनता को दिग्भ्रमित किया है । कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव किए जाने के आरोप पर सुनील देवधर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी के साथ एक समान व्यवहार किया है कांग्रेसियों का ये बयान राजनीतिक है ।
राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर माना बस्ती में आयोजित संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल । उन्होंने माना बस्ती में पौधे लगाए । बस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बिना सूचना के यह देखने आएंगे कि जो पौधा उन्होंने लगाया है उसकी देखरेख की जा रही है कि नहीं । कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, ग्रामीण अध्यक्ष बॉबी कश्यप, पूर्व विधायक नंदे साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान सुनील देवघर ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized1 hour ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
