Connect with us

छत्तीसगढ़

संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल

Published

on

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल शदानी दरबार के संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूज्य शदानी दरबार तीर्थ के नवम पिठादिश संत युधिस्थिर लाल महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने चेटीचण्ड्र महोत्सव के दिन नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में 1 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का भी विमोचन हुआ। सीएम का ये ऐतिहासिक निर्णय भारत मैं रहने वाले सम्पूर्ण सिंधी समाज के लिये प्रसन्ता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें   'एक ही कानून के अधीन हैं हम सभी’, विपक्षी नेताओं की याचिका पर SC में सुनवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में अब तक 73.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job: रायपुर में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एक शिक्षक समेत 3 लोग खारून में डूबे, ऊपर से पानी बह रहे एनीकट को पार करते वक्त हादसा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending