Connect with us

छत्तीसगढ़

RPF व जीआरपी बिलासपुर द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान जारी, फिर से पकड़ा गया गांजे का तस्कर…

Published

on


                                                                                                                     1.    अपराध संख्या- 28/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट 2.बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य*  02 ट्रॉली बैग में 900-900 gm के 24 मैं कांटो में कुल 21,600 kg गांजा मूल्य लगभग 1,08,000/- ₹

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पता:- धर्मेंद्र सोनवानी पिता सोहन सोनवानी,उम्र-29 वर्ष निवासी ग्राम-लालपुर,थाना-पेंड्रा, जिला-गौरेला पेंड्रा(छत्तीसगढ़)

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेशानुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18/04/22 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर निरीक्षक-भास्कर सोनी, Asi एस.एल.बघेल साथ स्टॉप तथा जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा साथ स्टाफ,सीआईबी बिलासपुर से आरक्षक नीरज कुमार तथा टास्क टीम-01 से आरक्षक सुनील कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से दूसरी जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता धर्मेंद्र सोनवानी पिता सोहन सोनवानी,उम्र-29 वर्ष ,ग्राम-लालपुर ,थाना -पेंड्रा,जिला-गौरेला पेंड्रा (छत्तीसगढ़) के पास से 02 ट्रॉली बैग में 900-900 gm के 24 पैकेट में कुल 21,600 kg गांजा मूल्य लगभग 1,08,000/- ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 00:30 बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर लाकर आरोपी धर्मेंद्र सोनवानी के विरुद्ध अपराध संख्या 28/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 19/04/22 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: चेक पोस्ट तोड़कर भाग रही लग्जरी कार से 30 लाख बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी फरार, मचा हड़कंप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending