छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन में महिला ऑटो एवं ई रिक्शा का होगा संचालन, यातायात पुलिस ने ली सभी ऑटो संघ की बैठक
बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर पारुल माथुर ने विगत दिनों यातायात पुलिस को बिलासपुर ऑटो रिक्शा सुविधा को व्यवस्थित करने एवं पार्किंग के साथ, सुरक्षित यातायात नियमों का पालन कराए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा बिलासपुर में संचालित ऑटो सुविधा क्रमशः पैट्रोल ऑटो, डीजल ऑटो, महिला ऑटो एवं ई रिक्शा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक ली जाकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का पालन कराने कहां गया था।

इसी क्रम में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय बिलासागुड़ी, पुलिस लाइन में चारों ऑटो संघ के पदाधिकारियों एवं संचालक सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक यातायात पुलिस द्वारा ली गई। जिसमें पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा के साथ अनुपालन संबंधी आपसी सहमति बनी।
एजेंडा के महत्वपूर्ण बिंदु-रेल्वे स्टेशन से महिला ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों द्वारा भी सवारी परिवहन किए जाने हेतु, पेट्रोल ऑटो चालकों के साथ इन ऑटो रिक्शा की सीमित संख्या में पार्किंग सुविधा होगी।
इस बिंदु पर विस्तृत चर्चा यातायात पुलिस एवं जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पानीकर एवं सचिव जेरार्ड वेन हल्ट्रेन, महिला ऑटो रिक्शा के प्रतिनिधियों द्वारा की गई,आपसी चर्चा एवं मंथन उपरांत आगामी 22 अप्रैल 2022 को यातायात पुलिस के राजपत्रित अधिकारी यातायात के निरीक्षक सहित पैट्रोल ऑटो संघ के सभी पदाधिकारी एवं महिला ऑटो एवं ई रिक्शा के संचालक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कक्रमशः 05 महिला ऑटो तथा 10 ई रिक्शा हेतु पार्किंग स्थान नियत किया जावेगा, जहां से वे अपने क्रम से सवारी लेकर बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन कार्य कर सकेंगे, वस्तुतः वैकल्पिक रूप से आगामी दो दिवस इनकी पार्किंग महिला 05 एवं ई रिक्शा 10 की संख्या में गेट नंबर- 4 के समीप दी जावेगी। स्थल निरीक्षण उपरांत इन्हें सवारी हेतु पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसी प्रकार महिला अटो चालको से अन्य ऑटो चालक तथा नम्बरटेकर द्वारा शालीनता पूर्वक व्यवहार करने निर्देशित किया गया। किसी प्रकार से अभद्र व्यवहार की शिकायत होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उपयुक्त महत्वपूर्ण बिंदु में चर्चा के साथ बैठक एजेंडा के अनुसार ◼️सभी ऑटो चालक अपने वाहन के प्रपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट रखेंगे ◼️ऑटो रिक्शा के पीछे बने पारदर्शी खिड़की में विज्ञापन युक्त फ्लेक्स नहीं लगाएंगे ताकि पीछे से आ रहा यातायात स्पष्ट दिखाई दे सके ◼️ चालक की दिशा में सवारी साइड लोहे के बाद लगावे ताकि ड्राइवर साइड कोई यात्री ना उतरे ◼️ऑटो रिक्शा में रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट अंकित करना होगा, बिना नंबर प्लेट,स्टाइलिश अथवा आड़े तिरछे नंबर प्लेट होने पर यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जावेगी ◼️ सभी ऑटो चालकों द्वारा वाहन चलाते समय निर्धारित वर्दी धारण करना होगा◼️ ऑटो रिक्शा पार्किंग स्थल पर ही खड़ी की जावे, आम रास्तों पर वाहन खड़ी कर सवारी ना उतारे ना चढ़ाने◼️ अधिकांश ऑटो चालक आम रास्तों पर आड़े तिरछे ढंग से ऑटो रिक्शा खड़ी कर देते हैं जो यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का भी कारण होते हैं, इन पर लगातार कार्यवाही की जावेगी◼️निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में सवारी परिवहन की प्रवृत्ति पर रोक◼️ चालक के बाजू से सवारी ना बैठा ना ◼️आम जनता एवं सवारी से सद व्यवहार किया जावे ◼️जिन ऑटो चालकों ने अपनी वाहन का पंजीयन अब तक यातायात कार्यालय में नहीं कराया है वे आगामी 7 दिवस के भीतर पंजीयन कर कराएंगे।
उक्त सभी बिंदुओं पर सवारी ऑटो संघ के पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति अच्छी ऑटो व्यवस्था हेतु दी है, जिनका पालन आगामी एक सप्ताह में सुनिश्चित कराना होगा, इसके उपरांत यातायात पुलिस द्वारा उचित वेवधानिक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
आज के इस बैठक में यातायात पुलिस के निरीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा सुखनंदन पटेल,एस0 एक्का ,राकेश चौबे, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, उमा शंकर पांडे तथा पैट्रोल ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पानीकर,सचिव जिला डीजल ऑटो संघ के अध्यक्ष राकेश सोनकर, पदेन सचिव अशोक यादव, महिला ऑटो संघ के संतोषी साहू, सीमा, रामेश्वरी ध्रुव, रेखा रजक,संगीता सिंह, सीमा, शाहिदा बेगम ,शीतल, कमलेश्वरी साहू एवं ई रिक्शा के रेशमा बेगम, शरीफ मोहम्मद , खुशबू ,महेंद्र सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित हुए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized5 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized4 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized6 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized2 days ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized4 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
-
Uncategorized2 days ago
NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए
-
Uncategorized9 hours ago
CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
