Connect with us

छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में लोकहितकारी, छत्तीसगढ़ की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है- अमर अग्रवाल

Published

on

Chhattisgarh budget - Amar Agrawal

विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में लोकहितकारी, छत्तीसगढ़ की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है- अमर अग्रवाल

सिम्स के नए भवन हेतु 776 करोड़ की सौगात के लिए पूर्व मंत्री अमर ने जताया आभार- अमर अग्रवाल

राजस्व मामलों की पेंडिंग के निपटारे के लिए अतिरिक्त न्यायालयों की स्थापना से लोगों को मिलेगी सुविधा -अमर अग्रवाल

बिलासपुर – पूर्व वित्त मंत्री,वाणिज्यिक कर मंत्री एवं बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि युवा वित्त मंत्री ने आज सदन में छत्तीसगढ़ की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट दिया है।

अमर अग्रवाल ने कहा बजट मोदी जी की गारंटी को आगे बढ़ाने वाला होगा। बजटीय प्रावधानों से कृषि के साथ उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में समावेशी विकास के लिए समेकित प्रयास होंगे। उन्होंने कहा यह बजट युवाओ, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवम विविध वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। अमर ने कहा राज्य में प्रतिव्यक्ति आय में 7.31 प्रतिशत की वृद्वि और जीएसडीपी अनुपात 8.93% वृद्धि अनुमानित हैं,सरकार का यह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर आधारित है,यह बजट अमृतकाल की नींव पर ग्रेट छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित है,जिसमे 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए गुड गवर्नेन्स,विकास की गारंटी, रिफॉर्म्स, इकोनामिक ग्रोथ, अचीवमेंट, टेक्नोलॉजी,कापेक्स के प्रतिमान राज्य के विजन डॉक्यूमेंट परिलक्षित होते हैं।

उन्होंने बताया बजट में छत्तीसगढ़ के आज और कल को संवारने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए है। अमर अग्रवाल ने कहा पांच साल के कुशासन के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी के लिए रायपुर, बिलासपुर और नया रायपुर के लिए बजटीय प्रावधान किये गए है।रायपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा नगरों के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी फोकस किया गया है। 70% वृद्धि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में की गई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर घिरे शिक्षा मंत्री...

18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत यूनिट के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराया गया है। मनरेगा, ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि के लिए बजट में पहले से ज्यादा राशि दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप रिसर्च इनोवेशन के लिए परिषद का गठन किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। श्री अग्रवाल ने सिम्स बिलासपुर के लिए नवीन भवन हेतु 776 करोड रुपए का विशेष प्रावधान किए जाने के लिए वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री महोदय धन्यवाद किया।

अमर अग्रवाल ने बताया 2024- 25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का कुल बजट आकार है।22% की राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।इस बजट में खास रूप से क्रियान्वन पर महत्व को सूत्र लक्ष्य बनाया गया है। प्रदेश की आर्थिक दशा और दिशा में सुधार के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा।

कृषि के साथ सेवा क्षेत्र में वृद्धि के लिए विशेष पारदर्शी ढंग से योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। मोदी जी की गारंटी के परिपेक्ष में तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति बोरा संग्रहण शुल्क देय होगी। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर 3716 करोड रुपए किसानों के खाते में बोनस की राशि दी गई। दस हजार करोड रुपए कृषि उन्नति योजना हेतु प्रावधान किया गया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 22 स्थान पर नालंदा परिसर खोले जाएंगे। युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ युवारत्न सम्मान की युवाओं के लिए राज्य सम्मान की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दूसरी बेटी के जन्म पर महिलाओं को मिलेगा 5 हजार रुपए

अमर अग्रवाल ने कहा राजस्व व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से भू नक्शा की जिओ रेफरेंसिंग, भू अभिलेख को सिविल न्यायालय से जोड़ना और डायवर्सन की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ तहसीलदारों ,नायब तहसीलदार के सेटअप में वृद्धि से पेडिंग राजस्व मामलों के निराकरण में मदद मिलेगी। विधिक सेवा की दृष्टि से बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना होगी मुंगेली में फास्ट्रेक कोर्ट कटघोरा में परिवार न्यायालय खोला जाएगा एवं व्यवहार न्यायाधीश के सेटअप में वृद्वि से युवाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे।

अमर अग्रवाल ने बताया बजट में एग्रीकल्चर रिफॉर्म्स और एग्रीकल्चर डेवलपमेंट के दृष्टि से 33% की वृद्धि की गई है।सिंचाई के रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा भूमिहीन लोगों को भूमिहीन कृषि योजना के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमि कृषि मजदूर योजना हेतु 500 करोड़ रुपए का प्रावधान क्रांतिकारी कदम है ।विभिन्न क्षेत्रों में पारदर्शिता के साथ युद्ध स्तर पर नागरिक सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार हेतु बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं, सर्वांगीण विकास दृष्टि से यह बजट छत्तीसगढ़ की उम्मीदो पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत लोक हितकारी बजट विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में बजट सहायक होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दूसरी बेटी के जन्म पर महिलाओं को मिलेगा 5 हजार रुपए

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब 100% उपस्थिति के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   धमतरी : राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में 30 मई से लगाए जाएंगे शिविर

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending