Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: कपड़ा बेचने वालों के रूप में घूम रहे हैं चोर! हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

रायगढ़. कपड़ा फेरी वालों को लेकर सावधान हो जाईये. कपड़ा फेरी गिरोह रेकी करने के बहाने घर-घर घूम रहे हैं. ये कपड़ा फेरी गिरोह हथियार से लैस हैं. खरसिया पुलिस ने एक कपड़ा फेरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. खरसिया पुलिस ने बताया कि यूपी के 5 युवकों का गिरोह कपड़ा फेरी के बहाने घरों की रेकी कर रहा था.

गिरोह के दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने धर दबोचा है. 3 आरोपी फरार हो गए हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है. गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से देशी कट्टा, पिस्टल, चाकू और अन्य औजार जब्त हुए हैं.आरोपियों के अन्य जिलों में भी चोरी के रिकार्ड मिले हैं.

रायगढ़ पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है, इसे आप विस्तार से पढ़ सकते हैं…

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले तथा एसडीओपी निमिषा पांडे के पर्यवेक्षण पर खरसिया क्षेत्र में रात्रिन गस्त सुदृढ कर संदिग्धों की पतासाजी तेज किया गया है, जिसमें #खरसिया पुलिस द्वारा हथियारों से लैस डकैतो की योजना कर रहे उत्तर प्रदेश के शातिर नकबजनों के मंशूबों को फेल कर दिया गया। पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था से आरोपियों की प्लानिंग धरी की धरी रह गई । पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मौके से फरार 04 आरोपियों में से एक को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है । गिरफ्तार आरोपियों से देशी कट्टा, लाइट पिस्टल, बाइक, बटन चाकू मोबाइल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा गमछा, रस्सी, बैग आदि की जप्ती की गई है, आरोपियों को डकैती की तैयारी के अपराध में गिरफ्तार कर  रिमांड पर भेजा जा रहा है ।  

घटना दिनांक 19/12/2021 की रात्रि गश्त पर टीआई खरसिया सुमंत साहू खरसिया टाऊन पर रवाना हुए थे । गस्त दौरान आरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिला कि महका रोड तरफ का बीएसएनएल टावर के बगल में पांच व्यक्ति छुप कर बैठे हैं तथा गोविंद कॉलोनी में डकैती डालने की बात कर रहे हैं जिनके पास बंदूक भी है । आरक्षकों द्वारा थाना प्रभारी को मुखबिर सूचना की जानकारी दियागया , जिस पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हथियार लैस आरोपियों के संबंध में अवगत कराते हुये उनके दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा चौकी एवं थाने के स्टाफ को आरोपियों की घेराबंदी करने सभी को ब्रीफ किया गया, विधिवत कार्यवाही के लिये गवाहों को भी साथ रखा गया  जिसके बाद सुरक्षात्मक तरीके से पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी किया गया  । जहां डकैती की तैयारी करते हुए 5 व्यक्ति बैठे हुए थे जो पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा भागते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए पकड़े गए । व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा का होना बताया तथा मौके से भाग निकले अपने साथियों का नाम विजय कुमार प्रजापति निवासी बिजनौर (UP), मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन, सोनू पिता रहमुद्दीन, सलमान पिता मो. युनुस तीनों निवासी छपरा का होना बताया । मौके पर आरोपी सोहेल खान की तलाशी लिया गया आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 06 कारतूस एवं डकैती की योजना बना हुआ नक्शा मिला, जिसे गवाहों के समय जप्त किया गया । घटनास्थल पर पुलिस टीम को दो बैग  मिला । एक बैग अंदर कपड़े (जींस, जैकेट, शॉल), विजय नाम का आधारकार्ड, ATM, औजार (प्लग, पाना, पलास), बटन चाकू, रेल्वे टिकट गमछा 3 नग तथा दूसरे बैग में कपडों के अलावा एक लाइट पिस्टल (मेड इन चाइना लिखा हुआ), एक मोबाइल, पलास, रस्सी मिला ।

यह भी पढ़ें   केशकाल में तेज हवाओं के साथ हो रही मूसलाधार बारिश

आरोपी सोहेल खान बताया कि जांजगीर मालखरौदा के छपरा गांव में किराया में रहकर  डभरा से खरसिया तक घूम-घूम कर फेरी के बहाने घरों की रैकी करता था तथा घर को चिन्हित कर उसका नक्शा बनाता और उत्तर प्रदेश से अपने साथी विजय कुमार प्रजापति, फिरोज, सोनू, सलमान को चोरी/डकैती के लिए बुलाकर सभी घटना को अंजाम देते थे । आरोपी सोहेल बताया कि दिनांक 14-15/12/2021 की रात में डभरा कस्बा के एक सूने मकान में जेवर व नगदी रकम की चोरी  किये हैं  जिसके बाद खरसिया के गोविंद कॉलोनी में एक मकान में घुसकर लोगों को कट्टा का भय दिखाकर उसके हाथ पर रस्सी से बांधकर डकैती डालने की योजना बनाकर बीएसएनएल टावर के पास इक्ट्ठा हुये थे । आरोपी द्वारा बीएसएनएल टावर के आगे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक किनारे मोटरसाइकिल CT100 CG 11AN-7212 को छिपा कर रखना बताया  जिसे आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया है । आरोपी सोहेल यह भी बताया कि घटना के बाद सभी गोड़वाना ट्रेन से भागने की प्लानिंग किये थे । घटना के संबंध में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 729 /2021 धारा 402,399 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

यह भी पढ़ें   लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स-कलेक्टर

घटना की सम्पूर्ण जानकारी पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये अंतराल के जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं जीआरपी को सूचित कर खरसिया, छाल, भूपदेवपुर थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी के लिए विभिन्न ट्रेन रूट एवं बस रूट पर रवाना किया गया । साथ ही साइबर सेल को  विभिन्न मोबाइल टावर के एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज चेक में लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस की एक टीम द्वारा फरार आरोपी विजय कुमार प्रजापति को आरपीएफ राजनांदगांव के सहयोग से पकड़कर पुलिस टीम द्वारा रायगढ़ गिरफ्तार कर लाया गया है  । आरोपी विजय कुमार प्रजापति के मेमोरंडम पर आरोपी से एक देशी कट्टा, 06 कारतूस, 02 मोबाइल, एक बाइक की जप्ती की गई है । आरोपी विजय प्रजापति द्वारा उसके साथियों को  अलग-अलग दिशाओं में फरार होने की जानकारी दिया गया है जिस पर पुलिस पार्टी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा

(2) विजय कुमार प्रजापति रंजीत सिंह प्रजापति निवासी ग्राम बादीगढ़ राजनगर थाना रेहड जिला बिजनौर (UP)

फरार आरोपी-

(3) मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)  

(4) सोनू पिता रहमुद्दीन निवासी कसौली मुजफ्फरनगर छपरा (UP)  

(5) सलमान पिता मो. युनुस  निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)  

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद –

02 देशी कट्टा,  12 नग कारतूस, 01 लाइट पिस्टल, 02 मोटर सायकल, 03 मोबाइल, बटन चाकू, 03 नग रेल्वे टिकट, आरोपी विजय प्रजापति का आधारकार्ड, ATM, प्लग पाना, पलास, 06 नग रस्सी के टुकडे,  आरोपियों द्वारा बनाया गया नक्शा, दो बैग, कपडे़ ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया सुमंत साहू के साथ प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिदार, अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक विशोष सिंह, गुलाबचंद, योगेन्द्र सिंह सिदार, रामभजन राठिया, हेमलाल सिदार, बंशीलाल रात्रे, सुरेन्द्र कुमार पटेल, गंगाराम यादव, साविल कुमार चन्द्रा, महेश चौहान की अहम भूमिका रही है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   ED की छापेमार कार्रवाई पर भड़के सीएम भूपेश बघेल

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1273.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   CG: खेत में महिला के साथ युवक ने की थी खौफनाक हरकत, सालों बाद हुआ खुलासा...

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending