Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: करोड़ों का गबन करने वाला कैशियर गिरफ्तार

Published

on

बालोद. करोड़ों का गबन करने कैशियर अजय भेड़िया को आख़िरकार बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में जा छुपा था. पांच जिलों में टीम भेजकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. आरोपी सहकारी बैंक से करोड़ों रुपए का गबन कर घर से फरार हो गया था. पांच जिलों में आरोपी की तलाशी चल रही थी. आरोपी को नारायणपुर से आज गिरफ्तार कर लिया गया.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्येन्द्र वैदे पिता  सुखराम वैदे उम्र 48 साल सा. नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/01/2018 से दिनांक 23/02/2022 के मध्य जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारकों के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता एवं जमा किये गये दोहरी अमानत(फिक्स डिपॉजिट) की राशि को बैंक के सी.बी.एस.(कोर बैंकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाताधारकों के खाता में जमा राषि में कमी पाई गई एवं एफ.डी.आर. की राषि जमा नही होना पाया जाने की षिकायत शाखा के विभिन्न खाता धारकों के द्वारा बैंक प्रबधन को षिकायत पत्र देने से बैंक प्रबधन के द्वारा 07 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच टीम द्वारा जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैषियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्रराम्भिक जांच पर पाया गया कुल 18,30,000 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राषि को गबन करना पाये जाने की षिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 420, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। बैंक के खाता धारको की षिकायत की जांच जारी है तथा धोखाधड़ी की रकम करोड़ो में पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल बलौदाबाजार और महासमुंद जिले को देंगे सौगात

उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा आरोपियो का पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी एवं सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश  बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक  मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में जाकर आमनतदारों का कथन लिया गया, कथन में बताये गये अनुसार जरूरी दस्तावेजों को बैंक से प्राप्त कर जब्त किया गया। साइबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीम बनाकर प्रकरण के फरार आरोपी के पतासाजी हेतु उप निरीक्षक कैलाश मरई, अमित तिवारी, यामन देवांगन के नेतृत्व में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी में आरोपियों से संबंधित लोगों के घर में दबिश देकर आरोपियों का पतासाजी किया गया। सायबर सेल की एक टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर टीम की हर संभव मदद कि गई। तकनीकी विष्लेषण तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04.03.22 के रात्रि में निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम को प्रकरण के मुख्य आरोपी अजय कुमार भेड़िया के धर पकड़ हेतु जिला नारायणपुर रवाना किया गया। नारायणपुर में आरोपी अपने दोस्त के घर में छुपकर रह रहा था, जिससे पकडकर दिनांक 05.03.22 को थाना बालोद पुछताछ हेतु लाया गया।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: टायर फटने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, दो मजदूरों की मौत

आरोपी ने प्रराम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का 03-04 वर्षो से खाताधारको का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सबंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारको के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेष्वर नागवंषी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया है। अरोपी से पुछताछ जारी है। जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते है। प्रकरण के सह आरोपी का पता तलाश जारी हैं

पूरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं साइबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश  बागडे़, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री मनीष शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाष मरई, अमित तिवारी, यमन देवांगन, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, पूरन देवांगन, मिथलेश यादव, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, की सराहनीय भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-  01.अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया उम्र 48 साल सा. आमापारा कनेाल रोड़ वार्ड क्र 13 बालोद थाना व जिला बालोद(छ.ग.)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना के 10 नए मामले आए सामने

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 242.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   हुक्का बार का मालिक नौजवानों को हुक्का परोसते गिरफ्तार

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending