Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बेरोजगारो को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले लोगो के हौंसले बुलंद है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रूपये ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक कैफे के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरकारी विभाग में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर पप्पू शिवहरे ऊर्फ ख्याली राम पवैय्या को दिये है जो मूलत: ग्वालियर मध्यप्रदेश का रहने वाला है और माना इलाके के शारदा विहार कालोनी में किराये के मकान में रहता है।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पतासाजी की तो खुलासा हुआ कि आरोपी पप्पू माना स्थित मकान छोडकर फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने ग्वालियर के डबरा जिले में उसके कई संभावित ठिकानो पर दबिश दी तो आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर रायपुर लाई है। पुछताछ में आरोपी ने खुलासा किया छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन से अधिक लोगों को अलग-अलग पदों पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी की है।

इसके अलावा दुसरे कई राज्यो में भी इस तरह की नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी करके जुआ सट्टा में पैसे खर्च कर दिये है। गौरतलब है कि छग में सरकारी नौकरी लगाने वाले गैंग के करीब सैकड़ों लोगो को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन ठगी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जगुआर ने ‘संमदर के सिंकदर’ का किया शिकार, जरूर देखें यह Viral Video!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना, आज मिले 252 नए पॉजिटिव मरीज, 370 हुए स्वस्थ...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी सांसद इस बिल का करेंगे विरोध
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending