Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से बलात्कार, नाबालिग पकड़ाया, दो युवक भी गिरफतार

Published

on

कोरबा, 22 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी- भरतपुर (एमसीवी) जिले में 32 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस कृत्य में नाबालिग का साथ देने वाले दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के झगराखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला ने शुक्रवार को एक नाबालिग पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि महिला ने शनिवार की सुबह पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार को दोपहर बाद 17 वर्षीय आरोपी लड़का अपने तीन साथियों रामकुमार (19), किशन पेनका (18) तथा एक अन्य के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और चाकू से डराकर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पैर बांध दिये और नाबालिग लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। इनमें से एक आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने आज जंगल में छुपे नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया तथा रामकुमार और किशन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है।उन्होंने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया नोटिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पैसे की लेनदेन पर हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending