Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: पति के साथ गिरफ्तारी देने पहुंची विधायक छन्नी साहू

Published

on

राजनांदगांव. खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में एफआईआर दर्ज होने का मामला गरमाता जा रहा है. पति चंदू साहू के साथ विधायक छन्नी साहू गिरफ्तारी देने एसपी कार्यालय पहुँच चुकीं हैं. विधायक छन्नी साहू का कहना है कि घटना के समय वे भी गाड़ी में बैठीं थीं. इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया जाये. बता दें कि आदिवासी युवक से गाली-गलौज के मामले के बाद चंदू साहू के खिलाफ छुरिया थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. आदिवासी समाज ने चंदू साहू के गिरफ्तारी की मांग की है. विधायक पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है. 

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले को सीएम भूपेश की सौगात, 73 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकर्पण और शिलान्यास

आदिवासी समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया है कि बाघ नदी वन परिक्षेत्र के जोब क्षेत्र से छुरिया क्षेत्र का कांग्रेसी नेता तरुण सिन्हा द्वारा डंप रेत की निकासी कराई जा रही थी. शनिवार को रेत लेकर आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 08 एएम 3698 में डीजल खत्म होने के बाद चालक वीर सिंह उइके व हमाल वहीं खड़े थे. इस बीच विधायक छन्नी साहू अपने पति चंदू साहू के साथ वहां से गुजरे. गाड़ी में रेत देखकर कांग्रेसी नेता चंदू साहू ने पूछताछ की. 

चालक वीर सिंह द्वारा रेत तरुण सिन्हा की होने की जानकारी देने पर उसके साथ जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी और वन विभाग को सूचना देकर गाड़ी को जब्त करने कहा. इस पूरे मामले के बाद आदिवासी समाज के लोग नाराज हो गए हैं. बैठक कर विधायक पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत की है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेल बंद पर कांग्रेसियों का आंदोलन, ट्रेक पर बैठकर किया प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों को रेल यात्रियों से मधुर व्यवहार के साथ बेहतरीन सेवा प्रदान करने का दिया गया परामर्श
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ‘EX CM ने बाहर से मुसलमानों को लाकर छत्तीसगढ़ में बसाया’, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज का विवादास्पद बयान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending