Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई कांग्रेस नेता की पत्नी

Published

on

बिलासपुर: कॉलेज और स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही जहां एक ओर उड़नदस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों तक पहुंचकर नकलचियों को पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर नकल करने वाले भी पास होने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कौशलेंद्र राव महाविद्यालय में कांग्रेस नेता की पत्नी नकल करते पकड़ी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अटल यूनिवर्सिटी में विधि की परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज पंचम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई है। बताया गया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही है। इसी कड़ी में अटल यूनिवर्सिटी की केंद्रीय उड़नदस्ता की टीम कौशलेंद्र राव महाविद्यालय पहुंची और यहां उन्होंने कांग्रेस नेता की पत्नी को ​नकल करते हुए पकड़ा है।

यह भी पढ़ें   वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना समाज के लिए सराहनीय कदम, नवा रायपुर में तीन दिवसीय जनजातीय वाचिकोत्सव संपन्न

बताया गया कि कांग्रेस नेता की पत्नी विधि संकाय के पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। नकल करते पकड़े जाने के खिलाफ परीक्षा में अनुचित साधन उपयोग करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि नकल करते पकड़ी गई महिला योग आयोग के सदस्य की पत्नी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश हुआ जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: आज मिले कोरोना के 333 नए पॉजिटिव मरीज, 342 हुए स्वस्थ... 3 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 16 नए पॉजिटिव मरीज, 22 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending