छत्तीसगढ़
बिलासपुर : उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान का कार्य – कलेक्टर
बिलासपुर| कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत् अपूर्ण दुकानों का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सुपोषण अभियान के तहत् किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन कुपोषण दूर करने में आधार स्तंभ का कार्य करती है। इनके प्रयासों से जिले में कुपोषण को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं के खाने की गुणवत्ता मंें समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने शत् प्रतिशत त्रुटि रहित गिरदावरी के लिए प्रत्येक खेत में जाकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने कहा। राजस्व अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा गिरदावरी कार्य का निरीक्षण सतत् रूप से किया जा रहा है। जिले में 85 प्रतिशत गिरदावरी का कार्य किया जा चुका है। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानांे ने सामान्य धान के बदले सुगंधित धान या अन्य फसल लगाये है, उनके रकबे की प्रविष्ट प्राथमिकता से करने कहा। पटवारी मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे है अथवा नहीं इसकी माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् किसानों को अन्य फसल लेने के लिए भी प्रोत्साहित करने कहा।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना –
कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अब तक 12 हजार आवेदन आ चुके हंै। उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर इस कार्य को प्राथमिकता से करें। शिविर में पटवारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें एवं आवेदनों की जांच करें। सभी एसडीएम इस कार्य की माॅनिटरिंग करेंगे।
गोधन न्याय योजना की समीक्षा –
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही सुपर कम्पोस्ट खाद की बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों को इसकी खरीदी के लिए प्रोत्साहित करने कहा।
हाट बाजार क्लिनिक योजना से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित –
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि क्लिनिक में हर प्रकार की दवा तथा जांच सुविधा उपलब्ध रहें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् अधिक से अधिक वृक्षारोपण के निर्देश दिए। वैक्सीनेशन के कार्य में गति लाने कहा। जिन क्षेत्रों में लोग टीके से वंचित है वहां टीकाकरण सत्र बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वर्षा एवं फसल की स्थिति की समीक्षा की। जिले में प्रगतिरत् इंग्लिश मीडियम स्कूल की भी जानकारी ली।
बैठक में संग्रहण केन्द्रों में धान उठाव, लोक सेवा गांरटी, गौठानों में प्रस्तावित मल्टीएक्टिविटी सेंटर, जन शिकायत सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
