Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शासकीय उचित मूल्य की दुकान डंगनिया के संचालन के लिए आवेदन 20 सितंबर तक आमंत्रित

Published

on

बिलासपुर| छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 के तहत् शासकीय उचित मूल्य की दुकान डंगनिया के संचालन हेतु विकाखण्ड मस्तूरी के इच्छुक समूहों एवं संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में 20 सितंबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित है।  

आवदेन पत्र 20 सितंबर 2021 तक कार्यालयीन समय में स्वीकार किया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्ेशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, अन्य उपभोक्ता सहाकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम संस्थाओं के ही आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन हेतु सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों का आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 03 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन पत्र केवल संलग्न प्रारूप में ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2021 को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिफाफे के ऊपर शा.उ.मू. दुकान, डंगनिया के संचालन हेतु आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ समिति या संस्था के पंजीयन की सत्यापित छायाप्रति एवं सदस्यों के नाम, पदनाम, पते एवं मोबाईल नंबर की जानकारी, समिति, समूह, ग्राम पंयाचत का बचत बैंक खाता की छायाप्रति एवं अंतिम 03 माह का स्टेटमेंट, शा.उ.मू. दुकान संचालन हेतु समूह, समिति, पंचायत का उद्घोषणा दिनांक के बाद की तिथि में पारित प्रस्ताव की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न करना होगा।

यह भी पढ़ें   बस्तर में लगेगा राम नवमी में राम दरबार, स्थापित की जाएगी प्रतिमा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   चोरी किये गये मोबाईल को बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में, 6 नग मोबाइल जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: करंट से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यातायात की पाठशाला: व्यापारियों द्वारा जागरूकता में सहयोग और अधिकारी दे रहे है चौक- चौराहों में नियम पालन की शिक्षा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending