Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का संगीतमय महाआयोजन हुआ संपन्न

Published

on

शहर के दयालबंद में स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया गया।इस मोक्ष प्रदाय ज्ञान यज्ञ में कथा का वाचन विख्यात कथा वाचक पंडित श्री सूर्यकांत तिवारी जी के द्वारा किया गया।इस संगीतमय ज्ञानयज्ञ का आयोजन 30  अगस्त से प्रारम्भ होकर 8 /09 /2021को विधि विधान से सम्पन्न हुआ|

श्री हरी विष्णु के 24 अवतार एवं परीक्षित जन्म से प्रारम्भ इस कथा का समापन परीक्षित मोक्ष के साथ संपन्न हुआ। कथा के दौरान श्री कृष्णा जन्म एवं कृष्ण रुक्मणि विवाह की अतयंत मनमोहक झाकियां भी प्रस्तुत की गयी तथा श्री हरी विष्णु के भक्तों ने हरी भजन में डूबकर इस महाआयोजन का आनंद लिया तथा बड़ी संख्या में भक्तजन इस मोक्ष्दायी ज्ञानयज्ञ में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   5 माह पहले गठित नए झीरम आयोग की बिलासपुर सर्किट हाउस में हुई पहली सुनवाई

कथा के दौरान पंडित श्री सूर्यकांत तिवारी जी ने बताया की सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं जिनमे से एक श्रीमद भगवत पुराण भी है। यह जगत के पालक श्री हरी विष्णु के के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है।

आगे पंडित जी ने बताया की श्रीमद भगवत कथा सुनना एवं सुनाना दोनों ही मोक्षदायनी हैं तथा आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है।

भागवत पुराण को मुक्ति ग्रन्थ कहा जाता है इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए हर किसी को इसे आयोजित करना चाहिए इतना ही नहीं इस पवित्र पुराण की कथा को सुनने मात्र से भी मनुष्य के जीवन में रोग – शोक ,पारिवारिक अशांति आदि दूर होती है तथा मनुष्य आर्थिक सम्रृद्धि एवं खुशहाली प्राप्त करता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: 3 मंत्री सहित 20 से अधिक कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे, पार्टी में विद्रोह पर चर्चा?

इस महाआयोजन में रोज सैकड़ों की संख्या में भक्त ज्ञान रूपी प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे थे।हवन ब्राह्मण भोज एवं भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन हुआ.

इस कार्यक्रम मे उषा केसरी,शरद केसरी,राम केसरी,राकेश तिवारी,ऋषि केश केसरी,हृदेश केसरी,धर्मराज राठौर,रत्नेश केसरी,सन्नी केसरी,रौनक केसरी,स्वास्तिक तिवारी,सात्विक तिवारी,स्वर्णिम केसरी,राजवीर राठौर,समृद्ध केसरी आदि उपस्थित थे|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अनुकंपा नियुक्ति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के करीबी नेता के साथ भाषण देने के दौरान धक्का-मुक्की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Big News: मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ पर दुकानों में लगी आग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending